CM की सभा में युवक ने किया जोरदार हंगामा,पहले चाकू लेकर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी,पुलिस ने आरोपी अरुणेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया

कोलगवां पुलिस से सूचना मिलते ही जसो पुलिस की टीम सतना पहुंची और उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा वीडियो क्यों बनाया और इसके पीछे किसका हाथ है।

CM की सभा में युवक ने किया जोरदार हंगामा,पहले चाकू लेकर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी,पुलिस ने आरोपी अरुणेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया

मध्यप्रदेश के सतना में सीएम मोहन यादव की रैली में हंगामा करने वाले युवक की पहचान हो गई है। उसने घटना के एक दिन पहले चाकू लहराते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी। उसने चाकू लहराकर भगवान के लिए अपशब्द कहे थे। 

सतना (Satna) जिले के बीटीआई ग्राउंड (BTI Ground) में आयोजित विंध्य व्यापार मेले (Vindhya Vyapar Mela) के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कार्यक्रम के बीच अचानक हंगामा खड़ा कर दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता (BJP Leader) मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान युवक मंच की ओर बढ़ते हुए व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) को लेकर कुछ कहने की कोशिश करने लगा. आइए जानते हैं क्या हुआ?

ऐसे मच गया हंगामा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने खुद को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (फ्रीडम ऑफ स्पीच) का हवाला देते हुए जोर-शोर से अपनी बात रखनी चाही और सुधीर सिंह भदौरिया को व्यापम घोटाले का मास्टरमाइंड बताया. युवक के इस कृत्य से कुछ देर के लिए कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया और वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था सतर्क हो गई.

सर... मैं युवा हूं, मेरे साथ अन्याय हो रहा है..."। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव की भरी सभा में यह दुहाई देने वाला युवक कोई पीड़ित नहीं, बल्कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाला आरोपी निकला है। बीटीआई ग्राउंड में जब पुलिस ने हंगामा कर रहे इस युवक की कुंडली खंगाली, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जो युवक सीएम के सामने खुद को 'बेचारा' बता रहा था, उसी ने एक दिन पहले हाथ में चाकू लहराते हुए भगवान श्रीराम और माता सीता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और गालियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपी अरुणेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरी घटना शनिवार दोपहर की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विंध्य व्यापार मेले (बीटीआई ग्राउंड) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अचानक भीड़ के बीच से उमरिहा (जसो) निवासी अरुणेश कुशवाहा खड़ा हुआ और जोर-जोर से चिल्लाने लगा- सर मैं युवा हूं, मेरे साथ अन्याय हो रहा है।

इसके बाद युवक जोर-शोर से अपनी बात रखनी चाही और सुधीर सिंह भदौरिया का नाम लेते हुए व्यापम घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को लगा कि कोई फरियादी है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल और उसके आक्रामक रवैये को देखते हुए उसे तुरंत हिरासत में लेकर कोलगवां थाने भेज दिया गया।

युवक को थाने ले गयी पुलिस

जब कोलगवां पुलिस ने पूछताछ शुरू की और जसो थाने से संपर्क किया, तो पता चला कि यह युवक 'वांटेड' है। पुलिस के मुताबिक, अरुणेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ में धारदार चाकू लेकर कैमरे के सामने भगवान राम और माता सीता के लिए अपशब्द और गालियों का इस्तेमाल कर रहा था। इस वीडियो के कारण जसो क्षेत्र में भारी तनाव था। शनिवार दोपहर ही सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1)(क), 299 और 253(2) के तहत मामला दर्ज किया था।