मन की बात" के 126वें संस्करण का बूथ स्तर पर श्रवण, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार व कार्यकर्ताओं ने साझा किए विचार
कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने जामनेर बूथ क्रमांक 260 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना और इसे जन-जन से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम बताया। नगर के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रवण कर प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, जल संरक्षण और सामाजिक चेतना संबंधी संदेशों को आत्मसात किया।
संवाददाता विनोद सक्सेना
बूथ स्तर पर सुना गया ‘मन की बात’ का 126वां संस्करण
कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कार्यकर्ताओं ने साझा किए विचार
प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों से प्रेरित होकर नागरिकों ने ली स्वदेशी अपनाने की शपथ
राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया
शुजालपुर नगर के सभी बूथों पर हुआ कार्यक्रम का श्रवण
शुजालपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण का रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर श्रवण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण शुजालपुर ग्रामीण मंडल के जामनेर स्थित बूथ क्रमांक 260 पर कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा सुना गया। इस अवसर पर श्री परमार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसी क्रम में शुजालपुर नगर के बूथ क्रमांक 222 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नायक, बूथ अध्यक्ष प्रदीप व्यास बूथ क्रमांक 238 पर नगर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को श्रवण कर प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना, नवाचार, जल संरक्षण एवं लोक भागीदारी जैसे विविध विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसके नागरिकों की सोच, कर्म और सहभागिता में निहित है। भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘मन की बात’ आज देश के करोड़ों नागरिकों से जुड़ने का माध्यम बन गया है, जो हर माह के अंतिम रविवार को भारत की आत्मा को स्पर्श करता है।
प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को लेकर दिए गए प्रेरणादायी विचारों से प्रेरित होकर उपस्थित नागरिकों ने स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आम जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस