CM मोहन यादव ने दी ये खुशखबरी, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा:अब 58 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता; बोले- 6 किस्तों में देंगे एरियर्स की राशि

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। जिसमें उन्होंने डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।

CM मोहन यादव ने दी ये खुशखबरी, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा:अब 58 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता; बोले- 6 किस्तों में देंगे एरियर्स की राशि

मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है, जिससे DA अब 58% हो गया है. मोहन यादव ने बताया कि एरियर छह किस्तों में मिलेगा और पेंशनर्स को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

सीएम ने दी जानकारी

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी की पेंशन का डीए मिलेगा

आगे सीएम ने बताया कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।

वर्तमान में मिल रहा 55 प्रतिशत डीए

प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को अभी तक 55 प्रतिशत डीए मिल रहा था। वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लंबे समय से कर्मचारियों के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि जुलाई 2025 से फरवरी 2026 लगभग 8 महीनों में संगठन द्वारा लगातार मांग करने के बाद भी सरकार द्वारा अनदेखी के कारण कर्मचारियों का हर नुकसान बढ़ता जा रहा था। अब मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

एक साथ नहीं मिलेगा एरियर

हालांकि, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर एक साथ नहीं दिया जाएगा. सरकार ने साफ किया है कि यह बकाया राशि मई 2026 से शुरू होकर छह बराबर किस्तों में दी जाएगी. इससे कर्मचारियों को धीरे-धीरे आर्थिक लाभ मिलता रहेगा और सरकारी खजाने पर भी एक साथ बोझ नहीं पड़ेगा. कर्मचारियों में इस बात को लेकर संतोष है कि एरियर जरूर मिलेगा, भले ही किस्तों में क्यों न हो.

पेंशनर्स को किया गया शामिल

इस फैसले में पेंशनर्स को भी शामिल किया गया है. जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में उन्हें भी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सीधी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है और कर्मचारी तथा पेंशनधारक राज्य की रीढ़ हैं. सरकार आगे भी उनके कल्याण के लिए ऐसे फैसले लेती रहेगी