MP बीजेपी में बड़ा बदलाव, अश्विनी परांजपे और श्याम टेलर को दिया बड़ा दायित्व , अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी बधाई

मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है, जहां प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा और महिला मोर्चा की कमान नए चेहरों को सौंप दी है. पार्टी ने शाजापुर के सक्रिया युवा नेता श्याम टेलर को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी अब अश्विनी परांजपे संभालेंगी. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है.

MP बीजेपी में बड़ा बदलाव, अश्विनी परांजपे और श्याम टेलर को दिया बड़ा दायित्व , अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी बधाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर शाजापुर युमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर की नियुक्ति ने सबको चौंका दिया है। श्याम पर CM म और BJP प्रदेशाध्यक्ष ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। ​उनकी नियुक्ति की खबर आते ही शाजापुर में जश्न का माहौल बन गया.

MP BJP- मध्यप्रदेश में शनिवार का दिन बीजेपी में नई नियुक्तियों और निष्कासन के नाम रहा। सुबह प्रदेशस्तर पर तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का पत्र और जिलास्तर पर एक नेता के निष्कासन का पत्र सामने आया। शाम को फिर एक सूची जारी हुई जिसमें दो युवा नेताओं को बड़ा दायित्व दिया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में अश्विनी परांजपे को नियुक्त किया जबकि श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी।

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सुबह पार्टी के प्रदेश मोर्चा प्रभारी, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति की थी। प्रदेश मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी मनोरंजन मिश्रा को, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की आशुतोष तिवारी को और प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी जितेंद्र लिटोरिया को दी।

बीजेपी में नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहा। शाम को भी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक और सूची जारी की जिसमें पार्टी के दो युवाओं नेताओं की अहम पदों पर नियुक्ति की गई। नई सूची में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्विनी परांजपे को और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम टेलर को सौंपी गई है। इससे पहले देवास जिले में पार्टी नेता प्रीतम सिंह सोलंकी का निष्कासन भी किया गया।

जबलपुर की अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनी थीं और उसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी बन गईं। 2019 से अब तक महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। इससे पहले 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी में नगर मंत्री, प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व संभाला।

ट्वीट कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्याम टेलर और अश्विनी परांजपे की नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री श्याम टेलर एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अश्विनी परांजपे जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दोनों मोर्चा के माध्यम से संगठन और अधिक सशक्त होगा एवं डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से मध्य प्रदेश के युवा और महिलाएँ बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे साथ ही भाजपा परिवार से जुड़ेंगे। आपके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।