दिव्यांग महिला का मुंह दबाने और अपशब्द कहने का आरोप, BJP नेत्री अंजू भार्गव पर गिरी गाज , पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

राजनीति में मर्यादा तार-तार: दिव्यांग महिला से बदसलूकी पर BJP नेत्री को कारण बताओ नोटिस

दिव्यांग महिला का मुंह दबाने और अपशब्द कहने का आरोप, BJP नेत्री अंजू भार्गव पर गिरी गाज , पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

शर्मनाक घटना: दिव्यांग महिला से अभद्रता पर दिग्विजय सिंह का हमला, बोले– “अगले जन्म तक नहीं सुधरोगी”

दिव्यांग महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, BJP नेत्री अंजू भार्गव को नोटिस

जबलपुर की भाजपा नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है। धर्मांतरण के मसले के बीच एक दिव्यांग महिला से विवाद और अपशब्द कहने पर अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। बीजेपी की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि जिस प्रकार से दृष्टिबाधित महिला से अपशब्दों का उपयोग किया गया वह अशोभनीय है और भाजपा इसका समर्थन नही करती है। दूसरी ओर कांग्रेस ने दिव्यांग महिला के साथ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा नेत्री को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि जल्द ही कोर्ट में इस मामले को लेकर परिवाद दायर किया जाएगा।

मामला जान लीजिए

जबलपुर जिले के गोरखपुर थाना क्षेत्र के हॉउस बाग चर्च के पीछे ईसाई समुदाय के द्वारा 20 दिसंबर शनिवार को दृष्टिबाधित बच्चों को भोजन पर बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन को धर्मांतरण की सूचना मिली जिस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चर्च पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव भी शामिल हुई थीं। बताया गया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव चर्च के अंदर घुस गई थीं और बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला से विवाद हो गया। इस दौरान अंजू भार्गव गोरखपुर पुलिस की मौजूदगी में अशोभनीय शब्द कहते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं दिव्यांग महिला का मुंह-हाथ पकड़कर झूमा झटकी भी की। इसी विवाद का एक वीडियो भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर संज्ञान लिया गया है।

वायरल वीडियो को भाजपा ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को संगठन ने संज्ञान में लेते हुए अंजू भार्गव को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों में जवाब मांगा है। कहा है कि 7 दिन में अपना जवाब पार्टी को स्पष्ट करें अन्यथा पार्टी उचित कार्रवाई करेगी। वायरल वीडियो में अंजू भार्गव द्वारा दृष्टिबाधित महिला से अभद्रता की गई, और वहां मौजूद ब्लाइंड महिला को यह कहते हुए नजर आईं कि था कि तू इस जन्म में अंधी बनी है। अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा दृष्टिबाधित महिला से विवाद करते हुए अशोभनीय शब्दों का उच्चारण किया गया है। आप भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी हैं, जिससे इस प्रकार के व्यवहार और कृत्यों की कल्पना नहीं की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष ने नोटिस के माध्यम से 7 दिनों के भीतर घटना के संदर्भ में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा शहर में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। बीजेपी के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है, जो भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एक महिला हैं, इसके बाद भी दिव्यांग युवती से अशोभनीय बातें कह रही हैं। कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी और गंगा-जमुना तहजीब को, जो खंडित करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कोर्ट में जाकर न्याय दिलाने का काम करेंगे।