भाजपा में असंतोष पर सख्त एक्शन: ‘चमचों-चापलूसों की जीत’ लिखने वाले जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस, एक हफ्ते में मांगा जवाब
भाजपा में असंतोष पर सख्त एक्शन: ‘चमचों-चापलूसों की जीत’ लिखने वाले जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस, एक हफ्ते में मांगा जवाब
कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.
कार्यकारिणी घोषित होते ही BJP में अंदरूनी कलह उजागर: सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने वाले पदाधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद संगठन के भीतर असंतोष सामने आया है। कार्यकारिणी पर सार्वजनिक नाराजगी जताने वाले जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को भाजपा संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
सोशल मीडिया पोस्ट बनी कार्रवाई की वजह
जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यकारिणी घोषित होने के बाद देवेंद्र कटारे द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही है। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी हुआ नोटिस
मामले में प्रदेश नेतृत्व द्वारा संज्ञान लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद जताई थी नाराजगी
दरअसल, 1 मार्च को भाजपा ने सागर जिले की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की थी, जिसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन पद मिलने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक रूप से असंतोष जाहिर किया।
‘संगठन की तीसरी आंख फूट गई’ पोस्ट से बढ़ा विवाद
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह पार्टी के निर्णय से “पूर्णत: निराश और असंतुष्ट” हैं तथा किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दी जाएं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा — “आज फिर चमचों-चापलूसों की जीत हो गई, संगठन की तीसरी आंख फूट गई।”
पोस्ट वायरल होने के बाद संगठन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया।
अनुशासन पर सख्त संदेश
भाजपा संगठन की इस कार्रवाई को अंदरूनी असंतोष पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजर देवेंद्र कटारे के जवाब और पार्टी की अगली कार्रवाई पर टिकी
देवेंद्र कटारे ने की तीखी टिप्पणी
कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'आज फिर चमचों की जीत हुई है.' उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी की तीसरी आंख फूट गई है. कटारे की इस पोस्ट के बाद भाजपा संगठन में अंदरूनी खींचतान की चर्चा जोरों पर है. पार्टी के भीतर इसे अनुशासनहीनता तो कुछ लोग इसे असंतोष की स्वाभाविक अभिव्यक्ति बता रहे हैं.
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं जब इस पूरे मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि संगठन का मामला संगठन के भीतर ही सुलझाया जाएगा. इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की नई कार्यकारिणी में दलित वर्ग को वह प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि अफसरशाही की पार्टी बनकर रह गई है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस