मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, दिल्ली में अंतिम मंथन; 4-5 नए चेहरे रेस में शामिल
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी चल रही है और नवरात्र के आसपास कैबिनेट विस्तार हो सकता है। संभावना है कि 4-5 नए मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंथन किया। चर्चित नामों में गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस शामिल हैं।
निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में संघ का प्रभाव
राजनीतिक नियुक्तियों और संगठनात्मक बदलाव
निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में संघ पृष्ठभूमि के नेताओं को प्राथमिकता मिलने के संकेत हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है और नवरात्र के आसपास यह तय होगा कि कौन से नए चेहरे सत्ता में प्रवेश करेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सूत्रों के अनुसार, सब कुछ अनुकूल रहा तो नवरात्र के आसपास कैबिनेट विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार 4 से 5 नए मंत्रियों को मौका दे सकती है।
दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से हुई चर्चा
हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की चर्चा की। चर्चाओं में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को हरी झंडी मिलने की बात सामने आई, लेकिन कुछ नामों पर अंतिम सहमति न बन पाने के कारण सूची फिलहाल पुनर्विचार में चली गई है।
इन चेहरों की चर्चा तेज
मंत्रिमंडल विस्तार होने पर संभावित नामों में शामिल हैं:
नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव
महिला प्रतिनिधित्व के लिए इंदौर से मालिनी गौड़
सिंधिया कोटे से बृजेन्द्र सिंह यादव
शैलेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस
आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को शामिल किए जाने की संभावना
कुछ नॉन-परफॉर्मेंस मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि वरिष्ठ नेताओं को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।
निगम-मंडलों में संघ का प्रभाव
प्रमुख निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में संघ पृष्ठभूमि के नेताओं को प्राथमिकता मिलने के संकेत हैं। चर्चित नाम हैं:
विनोद गोठिया, अशुतोष तिवारी, रामनिवास रावत, अर्विंद भदोरिया, इमरती देवी, कमल पटेल, चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जदौन, हरिनारायण सिंह, आशीष अग्रवाल, के. पी. यादव, ध्रुव नारायण सिंह, महेंद्र सिंह।
दिल्ली में अंतिम मंथन
राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता निकालने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश की।
प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। नई कार्यकारिणी काम शुरू कर चुकी है, लेकिन निगम-मंडल और प्राधिकरणों की नियुक्तियों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नवरात्र के आसपास यह स्पष्ट होगा कि कौन से नए चेहरे सत्ता के गलियारों में एंट्री लेंगे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस