बीजेपी नेता के बेटे ने सेल्स मैनेजर से किया रेप :फरहान ने मोहित बन युवती को फंसाया, फ्लैट पर बुलाकर की दरिंदगी, Video से ब्लैकमेल कर बनाया धर्म बदलने का दबाव

पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से आरोपी फरहान शेख ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा. इतना ही नहीं, आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया.

बीजेपी नेता के बेटे ने सेल्स मैनेजर से किया रेप :फरहान ने मोहित बन युवती को फंसाया, फ्लैट पर बुलाकर की दरिंदगी, Video से ब्लैकमेल कर बनाया धर्म बदलने का दबाव

महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

(इंदौर): इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं। बीजेपी नेता के काले कारनामे से हर कोई हैरान है । दरअसल बीजेपी नेता के बेटे पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगे हैं। यहीं नहीं हद तो तब हो गई जब दुष्कर्म करने का आपत्तिजनक VIDEO भी बना लिया और उसको दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल करता रहा। इस कारनामे से हड़कंप है। लिहाजा युवती की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवती ने महिला थाने में शिकायत की थी।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पुत्र ने किया संगीन कांड

जानकारी के मुताबित लडकी ने बताया है कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख ने उसके साथ रेप किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लग गया। लड़की का कहना है कि वो इससे काफी डर गई और खौफ में रही। लड़की का कहना है कि आरोपी उसे डराकर ब्लैकमेल करता रहा और धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला।

डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है 22 साल की लड़की

जानकारी के मुताबिक 22 साल की युवती डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है। लड़की ने बताया कि उसकी बुढ़ानिया के फरहान शेख से दोस्ती हुई थी। लेकिन फरहान ने मोहित बनकर व्हाट्सएप पर उसे अपने जाल में फांसा था। वो उसके झांसे में आ गई और उससे मिलने भी लगी।

पिछले बीते साल की 15 नवंबर को फरहान ने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने बुलाया। लेकिन इसी दौरान उसने दुष्कर्म कर दिया । यहीं नहीं फरहान ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो के आधार पर वो धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ रेप करता रहा । पीड़िता लड़की का कहना है कि फरहान पहले से ही शादीशुदा है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। लिहाजा इस केस के सामने आने से जिले में हड़कंप है।

फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल का आरोप

युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 13 दिसंबर 2025 तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अभी भी उसे धमका रहा है। आरोप है कि उसने युवती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी हैं।

पुलिस कर रही जांच पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।