इंदिरा स्टेडियम तरणताल के सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में,जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, 10 मार्च तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश
इंदिरा स्टेडियम के तरणताल परिसर में सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर 10 मार्च तक सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिसर में पाथवे, शौचालय उन्नयन, बाउंड्रीवाल सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण और रंगाई-पुताई जैसे कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। साथ ही स्टेडियम ग्राउंड के समतलीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया
इंदिरा स्टेडियम में तरणताल सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में, डीएम ने 10 मार्च तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
उरई । इंदिरा स्टेडियम के तरणताल परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जल शक्ति मंत्री द्वारा अपनी निधि से संचालित इस महत्वपूर्ण परियोजना का आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तरणताल को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए किए जा रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि 10 मार्च तक प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कर लिया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
तरणताल परिसर में पाथवे निर्माण, शौचालय व्यवस्था का उन्नयन, बाउंड्रीवाल सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण, रेनोवेशन एवं रंगाई-पुताई जैसे अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी मौके पर दिए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर के ग्राउंड को समतलीकरण किया जा रहा है का निरीक्षण किया। खेल गतिविधियों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मैदान का समतलीकरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समतलीकरण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि खिलाड़ियों को समतल एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इंदिरा स्टेडियम जनपद के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके उन्नयन से खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस