प्रदेश में सबसे बड़ी टैक्स चोरी का मामला : 2002 करोड़ का नोटिस:1946 करोड़ का टैक्स घोटाला ; 75.67 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी भी चुकानी होगी
सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट, इंदौर ने गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी सहित अन्य को दो हजार दो करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। इसे मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी राशि का टैक्स डिमांड नोटिस बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कर वसूली कार्रवाई में सेंट्रल जीएसटी व एक्साइज कमिश्नरेट ने 2002 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया। जांच में 1946 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर हुई।
इंदौर के गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी व अन्य को सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट ने 2002 करोड़ का नोटिस टैक्स चोरी के मामले में दिया है। यह मध्य प्रदेश की टैक्स चोरी के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस माना जा रहा है। चार साल पहले वाधवानी की गुटखा फैक्टरियों पर जीएसटी ने छापे मारे थे और कर चोरी पकड़ी थी।
क्या है पूरा मामला?
जीएसटी विभाग ने एलोरा टोबेको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन सहित वाधवानी व उनसे जुड़े लोगों को नोटिस दिया है। 2002 करोड़ रुपए के डिमांड नोटिस में 75 करोड़ रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। यह टैक्स चोरी वर्ष 2017 से 2020 के बीच की गई। नोटिस मिलने के बाद वाधवानी व एलोरा ग्रुप ने कोर्ट में केस लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने केस खारिज कर दिया, जबकि हाईकोर्ट ने याचिका लगाकर बेवजह मामला अटकाने के मामले में दो लाख का जुर्माना याचिकाकर्ता पर लगाया था।
कोरोना काल में खूब बेचा था गुटखा
गुटखा कारोबारी ने कोरोनाकाल में खूब गुटखा बेचा था। दरअसल तब देशभर में गुटखे की काफी डिमांड थी, क्योंकि देशभर में लॉकडाउन लगा था। तब बड़ी मात्रा में परिवहन की अनुमति लेकर इंदौर से गुटखा देश के कई शहरों तक पहुंचाया गया था। इस मामले में इंदौर में परिवहन की अनुमति देने वाले एक अधिकारी पर भी गाज गिरी थी। लॉकडाउन में बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी कर गुटखा बेचने की जानकारी मिलने के बाद ही विभाग की टीम ने छापा मारा था। तब गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी को गिरफ्तार भी किया गया था।

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस