जनसुनवाई में जिलाधिकारी की सक्रियता 27 शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आमजन की समस्याएं सुनीं और 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश देते हुए नियमित निगरानी के आदेश दिए गए।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी की सक्रियता 27 शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित, अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे, जिससे दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवास, पेंशन, चक रोड, पुलिस, घरेलू विवाद, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को शेष शिकायतों की नियमित निगरानी करने, निरंतर फीडबैक लेने तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।