जल संचयन जन भागीदारी में उत्कर्ष कार्य हेतु राष्ट्रपति द्वारा जालौन के डीएम को 18 को किया जाएगा सम्मानित
जालौन जनपद को जल संचयन और जन भागीदारी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय सम्मान 18 नवंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
जल संरक्षण में जनभागीदारी का मॉडल बना जालौन; नून नदी के पुनर्जीवन के लिए डीएम को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
उरई । जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है कि जल संचयन जन भागीदारी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय सम्मान महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय जल मिशन के पत्र के अनुसार, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद में जल संरक्षण जन भागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के अभिनव प्रयासों ने जल सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जिसके चलते विलुप्त हुई नून नदी को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ वर्षों से बंद नून नदी की धारा को बहता हुआ देखकर स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखाई दे रही थी । सामूहिक प्रयासों से जनपद में जल संरचना निर्माण, पुनर्भरण कार्य एवं जन-जागरूकता की उल्लेखनीय पहलें की गईं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मन की बात के भी नून नदी का जिक्र किया था उन्होंने कहा था कि विलुप्त नून नदी को पुनर्जीवित करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है ।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस