विश्व शांति के लिए मध्यप्रदेश में विशाल महायज्ञ सीहोर के बुधनी में 551 यज्ञों का संकल्प, 21 से 30 मार्च तक कथा-संत सम्मेलन
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम देहरी खुर्द (कुसुमखेड़ा) स्थित केदार जगन्नाथ आश्रम में 20 से 30 मार्च 2026 तक विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा। शिवाचित सनातन धर्म ट्रस्ट के सान्निध्य में 551 यज्ञों के संकल्प के साथ श्रीमद्भागवत कथा, संत सम्मेलन और दीक्षा समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
अनुज ठाकुर
मध्यप्रदेश में होगा विशाल विश्व शांति महायज्ञ, 551 यज्ञों का संकल्प
सीहोर जिले की तहसील बुधनी के ग्राम देहरी खुर्द (कुसुमखेड़ा) में आगामी दिनों में सनातन धर्म और विश्व शांति के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। केदार जगन्नाथ आश्रम में दिव्य श्री शिव शक्ति महा रुद्र यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, संत सम्मेलन एवं दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
यह आयोजन शिवाचित सनातन धर्म ट्रस्ट केदारनाथ हिमालय के सान्निध्य में किया जा रहा है, जिसमें 551 यज्ञों का संकल्प लेकर विश्व शांति महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को आगे बढ़ाना, युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विश्व में फैली अशांति और संघर्ष के माहौल के बीच शांति और सद्भाव का संदेश देना है।
इस पावन अवसर पर वाल व्यास कथा वाचक विष्णुप्रिया जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा संत सम्मेलन में अपने प्रवचन देंगे।
कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत पूज्य कृपा शिवन गिरि जी महाराज एवं ज्ञानानन्द जी महाराज का विशेष सान्निध्य भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम का समय
पारण एवं प्रारंभ: 20 मार्च 2026, शुक्रवार, शाम 6 बजे
यज्ञ एवं कथा आयोजन: 21 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक
दैनिक कार्यक्रम:
प्रातःकालीन यज्ञ: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कथा: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
आरती: शाम 6 बजे से 7 बजे तक
संत सम्मेलन: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक (प्रभु इच्छा तक)
आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं धर्मप्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, शांति और सद्भाव के इस महायज्ञ में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस