पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला,पारिवारिक कलह:बहस के बाद हाथापाई, पति ने कट्‌टा निकालकर की फायरिंग; परिजन पहुंचे तो भागा आरोपी.

ग्वालियर में शनिवार देर रात एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर तीन-चार गोलियां चला दीं। गोली सीधे सीने पर लगने से महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई।

पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला,पारिवारिक कलह:बहस के बाद हाथापाई, पति ने कट्‌टा निकालकर की फायरिंग; परिजन पहुंचे तो भागा आरोपी.

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद के बाद पति ने अवैध हथियार से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. देर रात हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

ग्वालियर में शनिवार देर रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सीधे छाती पर लगने से महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास हुई। मृतका का नाम रुचि तोमर है। आरोपी पति सोनू तोमर है।

जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई और गुस्से में बदल गई। बहस के दौरान सोनू ने कट्टा निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया।

गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक सोनू घर से भाग चुका था। महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रुचि की जान नहीं बचाई जा सकी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच में मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला दहशत में था। कुछ ने तीन तो कुछ ने पांच-छह गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

पति ने पत्नी पर चलाई गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृत महिला की पहचान रुचि तोमर के रूप में हुई है जो कुछ समय से बीमार थीं. वारदात के वक्त आरोपी पति सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना बनाने को कहा. जब रुचि ने बीमारी की वजह से मना किया तो नशे में धुत सोनू को गुस्सा आ गया. बात बढ़ गई और सोनू ने घर से बंदूक निकालकर अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

खाना न बनाने पर भड़का पति

गोली चलने की आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. थाटीपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति सोनू तोमर को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े और पति के नशे की वजह से हुई. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस घटना से इलाके में डर और दुख का माहौल है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है