जीतू पटवारी ने कलेक्टर को फोन पर दी सख्त चेतावनी: गेहूं खरीदी में देरी पर प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर रणनीतिक तरीके से घोटाला करने का गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के सागर में गेहूं खरीदी शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। सागर-बीना रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एमपी में आज से चार संभागों में गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इस बार गेहूं खरीदी देरी से शुरू होने के पीछे सरकार इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला दे रही है। ऐसे में गेंहू खरीदी में देरी को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया।
MP Farmer Protest News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में गेहूं खरीदी शुरू न होने से किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं बुधवार को सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन तुलाई तक शुरू नहीं हुई. इससे नाराज किसानों ने सागर-बीना रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. इतना ही नहीं सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचे, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत करना आसान नहीं था. वहीं किसानों का कहना है कि तय तारीख निकल गई, लेकिन खरीदी शुरू नहीं हुई.
मंडी के हालात देखकर किसानों की चिंता और बढ़ गई. खेतों से लाया गया गेहूं खुले में पड़ा है और बारिश या खराब मौसम का डर सता रहा है. किसानों का आरोप है, कि हम्मालों की हड़ताल और प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा सिस्टम ठप है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई, तो फसल खराब होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. कई किसान रातभर मंडी में ही डटे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
PCC चीफ ने कलेक्टर को फोन पर क्या कहा?
मंडी में पहुंचकर जीतू पटवारी ने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात की और तत्काल गेहूं खरीदी केंद्र शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की. पटवारी ने कहा कि किसानों को समय पर फसल बेचने का अधिकार है और इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
किसानों के बीच पटवारी
किसानों को प्रदर्शन के दौरान PCC चीफ जीतू पटवारी किसानों के बीच पहुंचे. बता दें कि जीतू पटवारी भोपाल जा रहे थे इस दौरान किसानों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया. पटवारी ने किसानों की बात सुनी और सीधे मंडी पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को समय पर फसल बेचने का हक है. मौके से ही उन्होंने कलेक्टर से फोन पर बात कर तुरंत व्यवस्था सुधारने की मांग की.
प्रदर्शन में उमंग सिंगार
वहीं सीहोर में भी किसानों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई. यहां कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हुए. कलेक्टर से मुलाकात न होने पर वे धरने पर बैठ गए. काफी देर इंतजार के बाद भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. विरोध जताने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया, जिससे वहां का माहौल और गर्म हो गया.
प्रशासन ने दिया भरोसा
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान कई परेशानियों से जूझ रहा है. एक तरफ गेहूं खरीदी में देरी है, तो दूसरी ओर बिजली बिल और बैंक वसूली का दबाव बना हुआ है. उनकी मांग है कि MSP पर तुरंत खरीदी शुरू हो, समय पर भुगतान मिले और किसानों को राहत दी जाए. प्रशासन ने व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि जमीन पर हालात कब सुधरते हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस