70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम: उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी, मां की आंखों के सामने हुआ हादसा

उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के झालरिया गांव में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरकर करीब 60 फीट नीचे फंस गया है. मौके पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम पहुंचकर बच्चे को निकालने की कोशिश कर रही है.

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम: उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी, मां की आंखों के सामने हुआ हादसा

उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

Ujjain Borewell Incident: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बड़नगर क्षेत्र के झालरिया गांव में एक 3 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है. बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 60 फीट की गहराई में फंसा हुआ है.

मौके पर प्रशासन, तेज़ी से चल रहा रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है. मौके पर SDM, SDOP और थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है. रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

गांव में अफरा-तफरी, लोगों की भीड़

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदने की तैयारी की जा रही है ताकि बच्चे तक सुरक्षित पहुंचा जा सके. रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है. फिलहाल बच्चे की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन हर संभव कोशिश में जुटा है.