दिल्ली में एमपी की सियासत गरम: CM मोहन यादव की अमित शाह से मुलाकात, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
दिल्ली में मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर हलचल तेज रही, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से संगठनात्मक रणनीति और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन यादव, अमित शाह और भाजपा नेतृत्व से मुलाकात; संगठन और प्रदेश की रणनीति पर अहम चर्चा
नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
एमपी के सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। बाद में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। उनसे कई मामलों पर गहन चर्चा की। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली जाने से प्रदेश का राजनैतिक माहौल गरमा गया है। राज्य के निगम मंडलों में लंबे अर्से से अटकी पड़ी नियुक्तियों के संबंध में अटकलें तेज हो गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात पर ट्वीट भी किया। एक्स हेंडल पर फोटो पोस्ट करते हुए इसे सौजन्य भेंट बताया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की एक साथ मुलाकात से प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में अटकलों का बाजार गरम हो गया है। बताया जाता है कि दोनों नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है।
सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शाह को प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हालातों से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस