रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में घायल, SI की बंदूक छीनकर भाग रहा था,7 दिन से फरारी, चाय की दुकान पर गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने देर रात भोपाल से गिरफ्तार किया था। भोपाल से रायसेन लाने के दौरान बीच रास्ते में सलमान ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में घायल, SI की बंदूक छीनकर भाग रहा था,7 दिन से फरारी, चाय की दुकान पर गिरफ्तारी

रायसेन में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के सातवें दिन आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र को दबोच लिया है. भोपाल के गांधनगर में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद रायसेन ले जाने के दौरान कीरत नगर गांव के पास भागने की कोशिश में उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया.

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सलमान पर आरोप है कि 21 नवंबर को वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ रेप कर फरार हो गया। इलाके में तब से ही घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। लोग आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। 

एक पुलिसकर्मी भी घायल

सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया, आरोपी को लेकर जा रहे थे, हमारी गाड़ी पंक्चर हो गई। उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जाना था। इस दौरान आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल निकाल ली और पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक पुलिस अधिकारी को भी पैर में थोड़ी चोट आई है।

बता दें 21 नवंबर को छह साल की मासूम को 23 साल का सलमान चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में लेकर गया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। बच्ची रोते हुए परिजनों को मिली थी। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची की स्थिति में अभी सुधार है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। सीएम ने रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे को हटा कर मुख्यालय में अटैच कर दिया था। रायसेन जिले का नया पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को बनाया गया।

थाने पहुंचे थे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

आरोपी सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता गांधीनगर थाने पहुंचे गए थे। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह के तनाव से बचने और कानूनी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए आरोपी को गौहरगंज पुलिस टीम को सौंप दिया। अब गौहरगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में कड़ी कार्रवाई करेगी।