उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी:बंगले पर पहुंचे दो नकाबपोश, जिपं अध्यक्ष बहू ने बताई आपबीती

भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। फेसबुक (Facebook) पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर भी पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी:बंगले पर पहुंचे दो नकाबपोश, जिपं अध्यक्ष बहू ने बताई आपबीती

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पूर्व सीएम उमा भारती के बहू-भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

टीकमगढ़ : भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की खबर सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। इतना ही नहीं फेसबुक पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर पहुंचे और धमकी दी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता-राहुल लोधी टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि बीती 21 तारीख को उन्होंने फेसबुक पर कोई पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की रात किसी जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा की आईडी से धमकाने वाला कमेंट आया। इस कमेंट में उन्हें और उनके पति पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने एवं बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला पंचायत की अध्यक्ष अमिता-राहुल सिंह ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित किया। फिर इसी रात 11 बजे के लगभग देहात थाना अंतर्गत स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढक्कर पहुंचे। उन्होंने छज्जे से इन दोनों को देखा। देखते ही इन दोनों अज्ञात ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि यह देख उनके द्वारा शोर मचाया गया तो अमर सिंह मौके पर पहुंचे तब तक यह अज्ञात वहां से भाग गए। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने पति राहुल सिंह लोधी को दी। फिर अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोनों अज्ञात के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरो की छानबीन जारी है। इतना ही नहीं जिस आईडी से धमकी आई है उस आईडी की छानबीन करने में साइबर पुलिस जुट गई है।

कमेंट के बाद धमकाने पहुंचे युवक

कमेंट करने के कुछ ही घंटों बाद ही दो नकाबपोश बदमाश उनके बंगले में धमकाने पहुंचे। युवकों का चेहरा कपड़ों से ढका हुआ था। उमिता ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्हें आरोपियों ने देखा। तुरंत वह भद्दी गालियां देने शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो दोनों आरोपी फरार हो गए।

इसमें 30 दिन बाद हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात भी लिखी गई। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।

इसके बाद रात 11 बजे जब वे घर की छत पर पहुंचीं तो बाहर दो युक्क खड़े दिखाई दिए। दोनों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इन युवकों जान से मारने की धमकी दी। अध्यक्ष का आरोप है कि एक युवक खुद को फेसबुक पर कमेंट करने वाला बता रहा था। शोर करने पर पड़ोसी अमर सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों भाग चुके थे।

घटना के बाद अध्यक्ष ने पति राहुल सिंह को जानकारी दी और अगले दिन देहात थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (बी), 351 (3) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि संबंधित फेसबुक आईडी की साइबर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले को गंभीर मानते हुए साइबर और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है।

रात 11 बजे बंगले पर पहुंचे दो अज्ञात युवक

उसी रात लगभग 11 बजे देहात थाना क्षेत्र स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढककर पहुंचे। श्रीमती उमिता ने छज्जे से दोनों को देखा। आरोप है कि युवकों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर अमर सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक भाग निकले। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी तुरंत उनके पति राहुल सिंह लोधी को दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, साइबर जांच शुरू

अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार घटना को गंभीरता से लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई, उसकी जांच के लिए साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।