प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: 350KM स्कूटी चलाकर आया युवक,गर्लफ्रेंड के जीजा के घर अपने सीने में मारी गोली,मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी का है।

प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: 350KM स्कूटी चलाकर आया युवक,गर्लफ्रेंड के जीजा के घर अपने सीने में मारी गोली,मौत

बैतूल से उज्जैन तक प्रेम की जिद, अंत हुआ मौत से

गर्लफ्रेंड से नाराज युवक का खौफनाक कदम: जीजा के घर पहुंचकर खुद को गोली मारी

mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के जीजा के घर पर पहुंचकर खुद को गोली मार ली। युवक बैतूल जिले का रहने वाला था और प्रेमिका के फोन पर बात न करने के कारण वो करीब 350 किमी स्कूटी चलाकर उज्जैन पहुंचा था। युवक ने खुद के सीने में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई और जब आस-पड़ोस के लोग घर में पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

करीब 350 किमी स्कूटी चलाकर आया

घटना उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी की है, यहां रहने वाले विनय गायनी के घर पर दो दिन पहले ही उनकी साली रहने के लिए आई थी। घटना शाम करीब 6 की है। मृतक युवक की पहचान निखिल अहाके के तौर पर हुई है जो बैतूल जिले की सारणी का रहने वाला था। निखिल का विनय गायनी की साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन बताया गया है कि दो दिन से युवती निखिल से बात नहीं कर रही थी। इसी बात से परेशान होकर निखिल सारणी से करीब 350 किमी स्कूटी चलाकर उज्जैन आया और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

प्रेमिका की बहन से बोला- वो बात क्यों नहीं कर रही

घटना के वक्त घर में विनय गायनी की पत्नी, साली और बच्चा मौजूद थे। विनय की पत्नी के मुताबिक निखिल ने घर में घुसते ही कहा कि आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है, उससे बोलो मुझसे बात करे। जिस पर विनय की पत्नी ने अपनी बहन से कहा कि इससे जानने के लिए कहो, इसके बाद निखिल ने पिस्टल निकाली और खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई और आस-पड़ोस के लोग भागते हुए घर में पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।