बेटे की गुमशुदगी से -अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

छतरपुर जिले के पांडेपुरवा गांव का 26 वर्षीय युवक निर्भय सिंह पटेल 8 मार्च 2026 से लापता है। वह UPSC की तैयारी कर रहा था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बिना बताए घर से निकलने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

बेटे की गुमशुदगी से -अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

लापता बेटे की तलाश में भटकता परिवार, पिता की हालत गंभीर

रहस्यमयी ढंग से गायब UPSC छात्र, घर में मचा कोहराम

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेपुरवा का एक होनहार युवक पिछले 17 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। बेटे के गुम होने के सदमे में पिता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें गंभीर स्थिति में उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बड़े बेटे के अचानक लापता हो जाने से पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है।

परिजनों के अनुसार, पांडेपुरवा निवासी निर्भय सिंह पटेल (26 वर्ष) छतरपुर में रहकर ऑनलाइन माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहा था। छोटे भाई योगेंद्र पटेल ने बताया कि निर्भय पढ़ाई में बेहद मेधावी था, लेकिन हाल के दिनों में वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में नजर आ रहा था।

बताया गया कि 8 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे मां ने उसे भोजन के लिए बुलाया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया और बिना कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने चंदला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

लापता युवक के हुलिए के बारे में परिजनों ने बताया कि वह जाते समय सफेद शर्ट, काला पैंट और गले में सफेद तौलिया पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ में कड़ा पहना हुआ है, जो उसकी पहचान का खास निशान है। परिवार को आशंका है कि वह मानसिक तनाव की स्थिति में प्रयागराज, ऋषिकेश या हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जा सकता है।

बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजनों ने आम जनता से भावुक अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत संपर्क करें।

???? संपर्क सूत्र: 8770408124 (योगेंद्र पटेल / परिजन)