मोहन यादव के नेतृत्व की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सराहना की, धार का पीएम मित्र पार्क बनेगा देश का टेक्सटाइल हब

सीएम मोहन यादव ने गुवाहाटी में कहा कि संस्कृति, संस्कार, संसाधन और विरासत की दृष्टि से मध्यप्रदेश, टेक्सटाइल सहित अनेक उद्योगों में देश में अग्रणी है. राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक गतिविधियां और निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत संभाग और जिला स्तर पर भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से उज्जैन, रीवा, कटनी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में औद्योगिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार हुआ है.

मोहन यादव के नेतृत्व की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सराहना की, धार का पीएम मित्र पार्क बनेगा देश का टेक्सटाइल हब

धार के पीएम मित्र पार्क में तेजी से हो रहा कार्य प्रशंसनीय : केन्द्रीय वस्त्र मंत्री सिंह

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री  सिंह ने की मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सराहना

मध्य प्रदेश के हथकरघा, सिल्क और पारंपरिक वस्त्रों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का रास्ता खुल सकता है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वस्त्र उद्योग को रोजगारपरक औद्योगिक विकास की धुरी मानते हुए आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि अगला राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित किया जाए, ताकि प्रदेश की टैक्सटाइल विरासत और निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके।

महाकाल की नगरी में हो अगला सम्मेलन : CM मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि संस्कृति, संस्कार, संसाधन और विरासत की दृष्टि से मध्यप्रदेश, टेक्सटाइल सहित अनेक उद्योगों में देश में अग्रणी है. राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक गतिविधियां और निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत संभाग और जिला स्तर पर भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से उज्जैन, रीवा, कटनी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में औद्योगिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार हुआ है. प्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के काल से महेश्वरी, चंदेरी साड़ी जैसे सिल्क को प्रोत्साहित करने की परंपरा है. राज्य सरकार ने नर्मदापुरम के हाईक्वालिटी मलबरी रेशम और ऑर्गेनिक कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी जुलाई 2026 में भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार पार्टनर बनने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन वस्त्र उद्योग का केंद्र रहा है, उन्होंने केंद्रीय वस्त्र मंत्री को अगला सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करने के लिए आग्रह किया.

म.प्र. में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में की जा रही पहल सराहनीय 

केंद्रीय कपड़ा मंत्री बोले- धार का पीएम मित्र पार्क बन सकता है मॉडल सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मध्य प्रदेश में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में हो रही पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क का काम तेज गति से हो रहा है, जो अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि के बाद टेक्सटाइल सेक्टर देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है और पीएम मित्र पार्कों के जरिए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश संभावित है।

दो दिवसीय सम्मेलन में पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्निकल टेक्सटाइल और निर्यात संभावनाओं पर मंथन हुआ। साथ ही मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और रोजगार सृजन को लेकर राज्यों के बीच सहयोगात्मक मॉडल पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन के जरिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।