सात जिला स्तरीय व पांच ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के पद खाली, विभाग हो रहा प्रभावित।
जालौन जिले में लंबे समय से 7 जिला स्तरीय और 5 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं, जिससे कई विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। खाली पदों में दिव्यांगजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और डूडा से जुड़े पद शामिल हैं।
जिले में लंबे समय से कई पद खाली
7 जिला स्तरीय और 5 ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पद रिक्त
विभिन्न विभागों के कार्य प्रभावित
एक-एक अधिकारी को कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार
समाज कल्याण, दिव्यांगजन और NRLM विभागों में संकट
उरई (जालौन)जिले में नौ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे संबंधित विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इन विभागों का अतिरिक्त कार्यभार जिन अधिकारियों को दिया गया है उनका भी काम अत्यधिक बोझ के चलते प्रभावित हो रहा है। कई बार शासन को खाली पदों पर तैनाती के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक ये पद खाली हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होती है। यहां सात जिला स्तरीय तथा पांच ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। कुछ पद बीते कई महीनों से खाली हैं तो वहीं कुछ सालों से खाली चल रहे हैं। ऐसे में विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिव्यांग जन विभाग अनुमानित एक साल से समाज कल्याण दो महीने से अधिकारी की तैनाती नहीं है, लगभग आठ महीने से जिला प्रोबेशन अधिकारी,एक साल से उपायुक्त एनआरएलएम विभाग,एक साल से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लघु सिंचाई विभाग,डूडा विभाग,व अभी हाल में जिला कार्यक्रम अधिकारी का ट्रांसफर कानपुर नगर हो जाने से एक जिला स्तरीय अधिकारी का पद और खाली हो गया है। यह कार्यभार के दम पर निर्वाह किया जा रहा है। वहीं उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का पद बीते एक साल से खाली है। इसका काम परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार तिवारी को इसका अतिरिक्त कार्यभार के साथ समाज कल्याण अधिकारी का काम दिया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारियों की कमी के चलते डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह पर खंड विकास अधिकारी डकोर का अतिरिक्त कार्यभार है। जिला प्रोबेशन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार नगर मजिस्ट्रेट देख रहे हैं।
ये पद हैं खाली
-दिव्यांग जन अधिकारी।
-जिला समाज कल्याण अधिकारी।
-जिला कार्यक्रम अधिकारी।
-जिला प्रोबेशन अधिकारी।
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
-उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन।
-जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा। व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी में विकास खंड अधिकारी डकोर, तथा खंड विकास अधिकारी जालौन प्रशांत यादव जालौन के साथ कोंच अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं वहीं खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा खंड विकास अधिकारी कदौरा के साथ विकास खंड अधिकारी माधौगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं अरुण सिंह खंड विकास अधिकारी महेवा के साथ कुठौंद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। एवं अभी हाल में हुए ट्रांसफर गजेन्द्र प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी नदीगांव के साथ खंड विकास अधिकारी रामपुरा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।
विकास भवन में जो भी पद खाली हैं, उनके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजे जाते रहे हैं। तैनात अधिकारियों के माध्यम से ही सभी विभागों के कामकाज संचालित किए जा रहे हैं। इस बार खाली पदों पर तैनाती की उम्मीद है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस