पिस्टलधारी बदमाश से भिड़ी महिला:आरोपी हवाई फायर कर फरार हुआ, गाड़ी टकराने से नाराज था-CCTV में कैद हुई पूरी घटना
भोपाल में बेखौफ बदमाश ने बागउमराव दूल्हा में बुधवार को दिन दहाड़े फायर कर दिया। हालांकि आरोपी के हाथ में पिस्टल देखने के बाद भी एक महिला उससे भिड़ गई। उसे एक दीवार तक धकेला और साथ मौजूद व्यक्ति पर फायर करने से रोका।
भोपाल में रोड रेज के दौरान पिस्टलधारी बदमाश ने महिला को धमकाया, लेकिन महिला डरने की बजाय उससे भिड़ गई। आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं. बुधवार को भोपाल में एक मामूली सी बात पर बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, लेकिन खास बात ये रही कि बदमाश हाथ में पिस्टल लिए था, लेकिन महिला ने उसका डट कर सामना किया. ऐशबाग थाना इलाके के बाग उमराव दूल्हा में एक बदमाश ने मामूली सी बात पर पिस्टल निकाल ली, लेकिन सामने खड़ी महिला ने डरने के बजाय सीधा मुकाबला कर लिया
स्कूटी टच हुई और निकल ली पिस्टल
दरअसल, सड़क पर खड़े एक शख्स की स्कूटी को बाइक सवार युवक की गाड़ी हल्के से छू गई. बस इतनी सी बात बदमाश को न गवार गुजरी. विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते आरोपी ने गाड़ी से उतरते ही कमर से पिस्टल निकाल ली.
महिला ने दिखाई हिम्मत, बदमाश को धकेला
पिस्टल देखकर जहां आमतौर पर लोग पीछे हट जाते हैं, वहीं मौके पर मौजूद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया. वह उसे दीवार तक ले गई और लगातार उसे फायरिंग करने से रोकती रही.
यह पूरा घटनाक्रम बेहद हैरान करने वाला है, क्योंकि सामने हथियारबंद बदमाश था और महिला बिना डरे उसका सामना कर रही थी. कुछ देर तक झड़प के बाद आरोपी थोड़ी दूरी पर गया, फिर लौटा और हवा में फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
ये पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी करोंद का रहने वाला दिलावर खान है, जो पहले से ही इनामी बदमाश है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति के साथ यह घटना हुई, उसने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस फरियादी की तलाश कर रही है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस