भोपाल में नए साल पर युवती से जंगल में दुष्कर्म, केरवा डैम घुमाने का कहकर ले गया प्रॉपर्टी डीलर, डरा-धमकाकर की ज्यादती

पीडि़ता का आरोप है कि बुधवार को जहूर उसके कार्यालय पहुंचा और नए साल पर केरवा जंगल केंप घुमाने के लिए अपने साथ केरवा के जंगल की तरफ ले गया। दोपहर के समय उसने सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो जहूर ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया। घर लौटने के बाद युवती ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

भोपाल में नए साल पर युवती से जंगल में दुष्कर्म, केरवा डैम घुमाने का कहकर ले गया प्रॉपर्टी डीलर, डरा-धमकाकर की ज्यादती

भोपाल में जंगल कैंप में युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने युवती को पैसों की मदद के बहाने मिलने बुलाया था. दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला, उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

MP Crime News-मध्यप्रदेश के भोपाल के केरवा जंगल कैंप में एक युवक ने 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने रिसॉर्ट में बुलाकर युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता को पैसों की मदद के बहाने मिलने के लिए बुलाया था. आरोपी एक प्रॉपर्टी डीलर है. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

समीर बनकर की थी मुलाकात

आरोपी ने रिसॉर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद उसे छोड़कर भाग निकला. कुछ देर बाद युवती ने रातीबड़ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई थी, उसने अपना परिचय समीर नाम से दिया था. हालांकि उसका असली नाम जहूर है. यह पूरा घटनाक्रम बुधवार-गुरुवार रात का है. 

सहेली के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. उसकी एक सहेली के जरिए उसकी पहचान समीर से हुई थी. समीर शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी. उसे कुछ पैसों की जरूरत थी उसने समीर से 5 हजार रुपए की मदद मांगी. जहूर उर्फ समीर उसे पैसे देने के लिए तैयार हो गया. 

धमकी देकर किया रेप

31 फर्स्ट ईव को आरोपी ने युवती को पैसे देने के बहाने से बुलाया. नेहरू नगर इलाके में बुलाकर यहां से वह उसे घुमाने के बहाने केरवा डेम जंगल कैंप में ले गया. यहां उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती से रेप किया. इसके बाद धमकाया और वहां से भाग निकला. इस पूरी वारदात के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. 

 आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

महिला SI ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और गुरुवार सुबह एफआईआर दर्ज कर ली. टीआई रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जांच के बाद एफआईआर की है. थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.