कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राज्यसभा चुनाव के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से फिर नामित किया गया है, साथ ही वेम नरेंद्र रेड्डी भी उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राज्यसभा चुनाव के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट

राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है. तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा शामिल हैं.

राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है. तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा शामिल हैं. 

राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है. राज्य से अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस की रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला तथा भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह हैं. वरिष्ठ आदिवासी नेता नेताम (54) पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार अपना भरोसा जताया है. नेताम मूल रूप से कोंडागांव जिले की निवासी हैं.

गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इन लोगों की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस को अब भी सता रहा डर, इसलिए नहीं खोले पत्ते

गौर रहे कि पिछले राज्यसभा चुनाव में मिली हार का डर अब भी है, जहां 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बावजूद कांग्रेस, भाजपा से हार गई थी. फरवरी 2024 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया था. कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया था, जिससे मुकाबला बराबर हो गया था. तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया था और दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे. अभी विधानसभा में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 सदस्य हैं. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को बुलाई गई है.

किसके पास कितने विधायक

विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा जा सकते हैं। विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी। छत्तीसगढ़ में आज दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद इस बार कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हो रहा है।

राज्यवार उम्मीदवारों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं। 

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं, हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है।

तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। 

तेलंगाना में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।