दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय का लोकार्पण 8 मार्च को, चलो चले ग्राम चमारी

हिंदी पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बना चुके सौरभ द्विवेदी अपने पैतृक गांव चमारी में शिक्षा और सामाजिक बदलाव की नई पहल कर रहे हैं। 8 मार्च को उनके दादा के नाम पर बने माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय का लोकार्पण होगा, जिसकी लागत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पुस्तकालय में गरीब बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए निशुल्क सुविधाएं, वाईफाई और देश के नामी लेखकों की किताबों का बड़ा संग्रह उपलब्ध होगा, वहीं बुजुर्गों के लिए रामायण-गीता पाठ जैसी व्यवस्था भी रहेगी।

दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय का लोकार्पण 8 मार्च को, चलो चले ग्राम चमारी

उरई । हिंदी पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सौरभ द्विवेदी का सपना गाँव के युवाओ को समर्थ समृद्ध वनाने का है I उन्होंने अपने दादा के नाम माता प्रसाद द्विवेदी के नाम को अमर करने का अदभुत कार्य करने जा रहे है 8 मार्च को देश की जानी मानी शख्सियतों का जमावड़ा उनके पैतृक गांव चमारी में होने जा रहा है ये जमावड़ा ऐसे ही नहीं हो रहा इसी दिन उनके बाबा माता प्रसाद द्विवेदी के नाम से पुस्तकालय का लोकार्पण भी होगा जिसमें गरीब बच्चे सिविल सर्विसेज की तैयारी निशुल्क कर सकेंगे साथ ही बुजुर्गों के लिए रामायण,गीता पाठ जैसी सुविधाएं भी होगी वाईफाई से लैस होगी पुस्तकालय । ऐसा कौन सोचता है ऐसा वही सोचता है जो गाँव की पंगडंडियो से चलकर देश दुनिया मै अपना नाम दा लल्लनटॉप के नाम पर कमाने के वाद बुन्देलखण्ड शैली की पत्रकारिता का नाम पूरे देश में कर एक झटके में लल्लनटॉप को अलविदा कहकर अपना नया मुकाम हिन्दी एडिशन #इन्डियनएक्सप्रेस जैसे लोकप्रिय अखवार का सम्पादक होने का गौरव प्राप्त कर #सौरभ द्विवेदी भी गाँव की रीति प्रीत से ता जिन्दगी जुडे रहने की ललक के साथ अपने बाबा माताप्रसाद द्धिवेदी पुस्तकालय का तकरीबन दो करोड की लागत से निर्माण और उस पुस्तकालय में देश के नामचीन लेखको की पुस्तको का पठनीय संग्रह आम जन को सर्मिपत कर यूपी एम पी के मिश्रित बुन्देलखण्ड में सौ से अधिक पुस्तकालय खोलने का सपना हर एक युवा को रॊजगार परक शिक्षा सामाजिक वदलाव जैसे काम सौरभ द्विवेदी का संकल्प है I आज मै उनके गाँव गया I 8 मार्च को भव्य आयोजन की तैयारिया देख मन प्रसन्न हुआ । आयोजन के प्रमुख आर्कषण के केन्द्र मेरे लिये राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश सिह नोबेल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने वाले विकास दिव्य कीर्ति नामचीन कवि कुमार विश्वास फिल्मी एक्ट्रेस सोनाली वेन्द्रे I यूपी सरकार की डिप्टी सीएम वृजेश पाठक जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिह दयाशंकर सिह आशीष पटेल जैसे तमाम नामचीन लोग आय रहे I हम भी चलते है आप भी चमारी गांव आठ मार्च को जरूर चले ।