सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच संभाली कमान, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के निर्देश

सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच संभाली कमान, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

संवेदनशील प्रशासन की त्वरित पहल, हादसे के घायलों के लिए डीएम-एसपी खुद पहुंचे मेडिकल कॉलेज कहा कि हर जीवन अनमोल, सर्वोत्तम इलाज हमारी प्राथमिकता

उरई । सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं का मौके पर ही निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस त्वरित उपस्थिति से मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा और राहत का माहौल दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभाग में भर्ती सभी घायलों के उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता दवा, जांच या विशेषज्ञ परामर्श में कोई विलंब न हो और सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सक्रिय रहें।
पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में सुचारु व्यवस्था बनाए रखने तथा घायलों के उपचार में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटनाक्रम की आवश्यक जांच करते हुए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
अस्पताल प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 07 घायलों को लाया गया, जिनमें अधिकांश की स्थिति अब स्थिर है तथा एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।