वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलास्तरीय अधिकारी, दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं
उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर
उरई । जनपद में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम के जरिए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जोड़कर जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी की जाए।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस