मेयर शोभा सतीश सिकरवार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर लोहे की रॉड मारी; पति कांग्रेस विधायक

ग्वालियर की मेयर शोभा सतीश पर जानलेवा हमला हुआ है। उज्जैन जाते समय बदमाशों ने उनकी कार पर लोहे की रॉड से हमला किया है। उनका पति कांग्रेस विधायक है।

मेयर शोभा सतीश सिकरवार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार पर लोहे की रॉड मारी; पति कांग्रेस विधायक

ग्वालियर मेयर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के पास मक्सी रोड पर बाइक सवारों ने हमला किया। गनमैन की सतर्कता से बची जान, पुलिस जांच जारी।

MP News: ग्वालियर से एक बड़ा मामला सामने आया है. महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी रोड़ पर जानलेवा हमला हो गया. महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए जा रही थीं. रात करीब 12 के आस-पास वह मक्सी के पास पहुंची, जहां बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया. गनमैन को देख बाइक सवार बदमाश भाग गए.

उज्जैन एसपी को दी घटना की सूचना

दरअसल, घटना 14 अप्रैल रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है. महापौर मक्सी से होते हुए उज्जैन के लिए जा रही थी, तभी रास्‍ते में अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया. इस पूरी घटना की जानकारी उज्जैन एसपी को दी गई है. इस घटनाक्रम में हमलावर कौन है और किस मकसद के साथ महापौर की कार पर हमला किया था फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगी. इस घटना की पु‍ष्‍टि महापौर के पति‍ और कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गनमैन ने महापौर के ऊपर हुए हमले की जानकारी विधायक सतीश सिकारवार को दी. इसके बाद विधायक ने तत्काल प्रभाव से मामले में एसपी को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग पाया.

पुलिस ने की घेराबंदी, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही उज्जैन पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जहां यह हमला हुआ, वह मक्सी रोड का सुनसान हिस्सा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आशंका है कि बदमाशों का इरादा लूटपाट का हो सकता है, जो पूरा नहीं हो पाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिजनों ने की पुष्टि, महापौर सुरक्षित

इस घटना की पुष्टि महापौर के पति और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की है। उन्होंने बताया कि महापौर उज्जैन दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में यह घटना हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महापौर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस घटना में उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह अचानक हमले की वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस सभी एंगल्स से इस मामले की जांच कर रही है।