BJP विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, सत्ता का रौब या गुस्सा?
सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने युवक के साथ जूते से मारपीट की है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। जिसमें वे कार से उतरकर एक युवक के साथ जूते से मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं।
प्रियंका पटेरिया की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि संबंधित युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिससे उन्हें खतरा महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया.
सागर जिले की देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने युवक के साथ जूते से मारपीट की है। मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे कार से उतरकर एक युवक के साथ जूते से मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। मामले में युवक ने गौरझामर थाने में शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम मढ़ी जमुनिया ने बताया कि वह सोमवार को गौरझामर के एक बैंक में थे। एक व्यक्ति ने बताया कि भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बुला रही हैं। बाहर आकर देखा तो वह कार में बैठी थीं।
जैसे ही वह कार के पास पहुंचे तो विधायक की बेटी नीचे उतरी और जूते से मारपीट करने लगी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है
बैंक के बाहर बरसाए जूते
पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उसे रोक लिया. इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अचानक जूता निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक प्रियंका ने उसे कई बार जूता मारा. पीड़ित राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया का कहना था कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो.” यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके फुटेज अब वायरल हो रहे हैं.
विधायक की बेटी बोली- उससे खतरा महसूस हुआ
खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रियंका पटेरिया की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि संबंधित युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिससे उन्हें खतरा महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया.
पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
पीड़ित राजेश शर्मा की ओर से गौरझामर थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला विधायक की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस