स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मूलचन्द मेधोनिया का प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत'कांग्रेस सरकार बनते ही अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार की जन स्थली पर बनेगा विशाल स्मारक : बोले पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल

चीचली (नरसिंहपुर) के अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार के वंशज मूलचन्द मेधोनिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, विधायक राजेन्द्र सिंह तथा अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मूलचन्द मेधोनिया का प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत'कांग्रेस सरकार बनते ही अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार की जन स्थली पर बनेगा विशाल स्मारक : बोले पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल

शहीद वीर मनीराम अहिरवार के वंशज मूलचन्द मेधोनिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मूलचन्द मेधोनिया का भव्य स्वागत

कांग्रेस सरकार बनने पर शहीद मनीराम अहिरवार की भूमि पर बनेगा विशाल स्मारक

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शहीद परिवारों के सम्मान के लिए कांग्रेस वचनबद्ध : राजमणि पटेल

चीचली। जिला नरसिंहपुर __ देश की आजादी में महात्मा गॉंधी जी के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोडो़ आंदोलन से प्रेरित चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के वंशज मूलचन्द मेधोनिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल पहूँचे। जिनके साथ सामाजिक लोगों में कांग्रेस नेता हेमंत नरवरिया, मुकेश चौधरी, भीकम सिंह अहिरवार, अजय अहिरवार प्रमुख थे। प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान जी ने मूलचन्द मेधोनिया को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। तथा उन्हें ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाते हुए शहीद वंशज परिवार का
 स्वागत किया गया। 
कांग्रेस कमेटी भोपाल में इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल व मैहर की विधानसभा अमरपाठन के विधायक राजेन्द्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने भी देश के गौरव अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के वंशज का अभिनन्दन करते हुए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शहीद भूमि पर विशाल स्मारक बनेगा और  मूर्ति सहित उनकी यादगार में  सामाजिक प्रेरणा केंद्र सरकार बनायेगी। शहीद परिवार को हर समय सम्मान दिया जायेगा। तथा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस के उक्त वचन को घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। लेकिन सरकार टूट जाने के कारण वह साकार रूप नहीं ले सका था। लेकिन अब कांग्रेस अनुसूचित जाति के महान क्रांतिकारी वीर सपूत मनीराम अहिरवार के सम्मान दिलाने के लिए वचनबद्ध है। मूलचन्द मेधोनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ बनने पर उनके शुभचिंतक, मित्रों और सामाजिक गणमान्य नागरिकों के द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने पर मेधोनिया द्वारा सभी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के आशीर्वाद की मंगल कामना की है।