जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

तहसील माधौगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनसुनवाई कर 116 शिकायतें सुनीं। इनमें से 34 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें पहुंचीं, 34 का मौके पर निस्तारण

???? डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

???? गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

???? जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही शासन की प्राथमिकता : डीएम

उरई । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील माधौगढ़ सभागार में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 34 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीमों को मौके पर भेजते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, पंचायत, समाज कल्याण तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समयबद्ध न्याय मिले।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लें तथा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस केवल शिकायत प्राप्त करने का मंच नहीं, बल्कि समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ विनय कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ प्रशांत पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।