महाकाल मंदिर में पुजारी और महंत भिड़े:गर्भगृह में गालीगलौज-हाथापाई तक हुई; दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बुधवार सुबह पुजारी और महंत के बीच ड्रेस कोड और पगड़ी को लेकर विवाद हो गया. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. मंदिर समिति ने मामले को गंभीरता से लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है

महाकाल मंदिर   में पुजारी और महंत भिड़े:गर्भगृह में गालीगलौज-हाथापाई तक हुई; दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में संत और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों के बीच गालीगलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई. इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मंदिर प्रशासक को शिकायत दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Ujjain Mahakal Mandir Sant Vs Pujari Fight: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महावीर नाथ जी महाराज के साथ एक संत दर्शन के लिए पहुंचे थे, जब गर्भगृह में प्रवेश के दौरान मंदिर के पुजारी महेश के साथ उनका विवाद हो गया. यह घटना महाकाल मंदिर के पवित्र गर्भगृह में हुई, जो भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. बताया जाता है कि संत और उनके साथ आए लोगों को गर्भगृह में प्रवेश के नियमों को लेकर पुजारी ने रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस घटना ने मंदिर के शांतिपूर्ण माहौल को कुछ समय के लिए प्रभावित किया. बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, और मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से जारी रहे. इस घटना ने मंदिर के नियमों और अनुशासन के पालन को लेकर चर्चा छेड़ दी है.

महंत के फेटा पहने रहने से विवाद

घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है.ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीरनाथ, गोरखपुर से आए संत शंकर नाथ को लेकर दर्शन के लिए महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में गए थे. इस दौरान महंत महावीर नाथ सिर पर फेटा (पगड़ी) लपेटे हुए थे. इसे देखते हुए गर्भगृह में मौजूद पुजारी महेश शर्मा ने मंदिर की परंपरा का हवाला देते हुए महंत से सिर से फेटा हटाने को कहा. जिसे महंत ने नकार दिया. इस बात पर गर्भगृह में ही दोनों में तीखा विवाद शुरू हो गया. दोनों लड़ते हुए गर्भगृह की देहरी से कोटी तीर्थ कुंड तक पहुंच गए. इस दौरान हुई गाली गलौज और धक्का-मुक्की से सामान्य दर्शनार्थी दहशत में आ गए.

धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महंत महावीर नाथ ने आरोप लगाया है कि साधु अपनी जटाएं बांधकर रखने के लिए सिर पर फेटा (पगड़ी) बंद कर रखते हैं. लेकिन, पुजारी महेश शर्मा ने उनके साथी महंत का फेटा उतरवाया और धक्का मुक्की की. दूसरी तरफ पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल के सामने कोई सिर पर ताज तक पहनकर नहीं जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि महंत ने जबरन विवाद किया, श्रद्धालुओं के समक्ष धक्का-मुक्की की, गंदी गालियां बकीं और धमकी भी दी. विवाद के दौरान पुजारी शर्मा कथित तौर पर गिर भी गए थे.

दोनों पक्षों में आक्रोश, संतों ने मांगा सीसीटीवी फुटेज

इस घटना के बाद मंदिर का माहौल गर्म हो गया. घटना के तुरंत बाद, महंत रामेश्वर दास जी आश्रम में सभी संत इकट्ठा हुए और पुजारी महेश शर्मा के खिलाफ कड़ा विरोध जताया. भर्तृहरि गुफा के गादीपति पीर महंत रामनाथ महाराज ने मंदिर प्रशासक कौशिक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि विवाद किसने शुरू किया और किसने गालियां दीं. दूसरी ओर, सभी पुजारी पुरोहित भी पुजारी महेश शर्मा के पक्ष में एकजुट हो गए हैं. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा है कि "वे पूरे मामले की जांच करा रहे हैं. इसके बाद कार्रवाई करेंगे. "