वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट में 11 बड़ी योजनाओं का ऐलान,5 बड़ी सौगात,हस्तिनापुर को मिला राष्ट्रीय पहचान का तोहफा
पंजाब सरकार प्रदेश में मोहाली, जालंधर और अमृतसर में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 5 कामकाजी महिला हॉस्टल बनाने पर काम कर रही है, जिनका निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां बजट पेश किया. पहली बार बजट रविवार को पेश किया गया. इस बजट में वित्त मंत्री ने 4000 ई-बसें चलाने, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कैंसर की दवाओं के दाम घटाने और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने सहित कई महत्वपूर्ण ऐलान किए.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट पेश किया. यह उनका 9वां बजट था. पहली बार रविवार को बजट पेश किया गया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता और समावेशिता पर जोर दिया. उन्होंने सार्वजनिक निवेश, संरचनात्मक सुधार, राजकोषीय अनुशासन और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखते हुए घरेलू विनिर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और आयात निर्भरता कम करने के कदम उठाए हैं. बजट में छह प्रमुख क्षेत्रों में विकास, मेगा टेक्सटाइल और MSME फंड, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा शक्ति, CCUS तकनीक, समुद्री और पारिस्थितिक ट्रेल्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, AVGC और नारियल-काजू उत्पादन जैसी योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है. टैक्स सुधारों में TCS दर में कटौती, रिटर्न संशोधन की अवधि बढ़ाना, छोटे करदाताओं के लिए आसान प्रक्रिया और PROI निवेश सीमा बढ़ाना शामिल है. साथ ही SEZ, रक्षा, नाभिकीय और लिथियम-आयन बैटरी उद्योगों के लिए कस्टम ड्यूटी में छूट, मेडिकल टूरिज्म हब, AI-आधारित कृषि टूल और ‘भारत विस्तार’ जैसी डिजिटल पहलें भी शामिल हैं.
एमपी में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल
यूं तो मध्यप्रदेश के कई जिलों में मेडिकल, इंजीनियरिंग, साइंस कॉलेज और कई बड़े विश्वविद्यालय हैं, लेकिन छात्राओं के रहने के लिए सुरक्षित जगहों की काफी कमी है। खासकर राज्य के आदिवासी इलाके आलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी समेत अन्य इलाकों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातारण न होने के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। अब नई घोषणा के बाद आदिवासी इलाकों की छात्राओं आगे आकर पढ़ाई कर सकेंगी।
5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर होंगे विकसित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और 3 के शहरों के डेवलपमेंट के लिए 11.2 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। 2026-27 में इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ करेंगे। इनमें टियर-2 और टियर-3 शहरों में एमपी के भोपाल, इंदौर को फायदा मिलेगा। साथ ही ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर जैसे जिले भी विकसित होंगे।
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने भारत के एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए देश के 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित किए जाने की घोषणा की।
स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
खेल इक्विपमेंट पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026–27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे।
इंटरप्रिटेशन सेंटर्स से ज्ञान और पर्यटन का संगम
बजट में हस्तिनापुर में इंटरप्रिटेशन सेंटर्स स्थापित करने का भी प्रस्ताव शामिल किया गया है, जो इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इन केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को हस्तिनापुर के इतिहास, पुरातात्विक खोजों और सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक शैक्षिक केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इससे हस्तिनापुर केवल एक पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख शैक्षिक और शोध केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना सकेगा।
इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.
PM मोदी ने की बजट की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है. इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. विकसित भारत की नींव मजबूत होगी. भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को स्पीड मिलेगी. बजट हमारे विजन को साकार करता है. उन्होंने निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस