कनाडा में MP के युवक की हत्या: CM मोहन यादव ने जताया दुख, शव लाने का खर्च उठाएगी सरकार; गुरकीरत सिंह मनोचा के घर पहुंचे
मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा का भारतीय समय अनुसार 14 मार्च 2026 को कनाडा के Fort Saint John, British Columbia में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कनाडा में उनकी हत्या की गई है
कनाडा में पढ़ाई के दौरान उज्जैन के युवक गुरकीरत सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवार से मिले. अंतिम संस्कार कनाडा में करने का निर्णय लिया गया है.
उज्जैन निवासी छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा 25 साल की कनाडा में हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिवार केंद्र और कनाड़ा सरकार से मदद की प्रार्थना कर रहा है कि बेटे का शव जल्द से जल्द बुलवाने में मदद करें।
मंगलवार को उज्जैन आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छात्र के निवास पर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। यह भी कहा कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार से बात कर रही है और शव को जल्द लेकर आएंगे। इसके लिए हरसंभव मदद की जाएगी। सरकार पूरी तरह दु:खी परिवार के साथ है।
गुरकीरत के बड़े भाई परबकीरत सिंह ने भास्कर को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास पर आकर विश्वास दिलाया कि वे जल्द से जल्द शव को यहां लाने में हरसंभव मदद करेंगे। पूरा परिवार इसी उम्मीद लिए एक दिन बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि बच्चा अपने वतन और घर आ जाए, ताकि जल्द से जल्द उसके अंतिम संस्कार की रस्में विधि विधान से पूरी हो सके।
सीएम और सांसद ने दी सांत्वना
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्रमशः मनोचा परिवार के घर पहुंचे. दोनों नेताओं ने गुरकीरत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.
परिवार ने सौंपा आवेदन
इस दौरान गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री और सांसद को एक आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि वे अपने पुत्र का अंतिम संस्कार कनाडा में ही कर अस्थियां उज्जैन लाना चाहते हैं. इसके लिए गुरकीरत के बड़े भाई प्रभकीरत सिंह और कजिन साहेब सिंह का तुरंत वीजा कराया जाए. साथ ही आने‑जाने और वहां के अस्पताल संबंधी खर्च के लिए लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री और सांसद ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस