कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान को पत्नी–बेटे से जान का खतरा, पत्नी का पलटवार—“IAS छोड़कर इनसे शादी करना सबसे बड़ी गलती”

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने पत्नी और बेटे से जान का खतरा बताया, जबकि पत्नी ने पलटवार करते हुए संपत्ति के लालच और गलत शादी का आरोप लगाया। मामला अब कानूनी विवाद में बदलता दिख रहा है।

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान को पत्नी–बेटे से जान का खतरा, पत्नी का पलटवार—“IAS छोड़कर इनसे शादी करना सबसे बड़ी गलती”

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान और उनकी बैंक ऑफिसर पत्नी शिखा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

भोपाल,कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने अपनी ही पत्नी और बेटे से जान का खतरा होने का दावा किया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है।

वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी, जो पेशे से बैंक अधिकारी हैं, ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने उल्टा चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था। पत्नी का कहना है कि उन्होंने एक IAS अधिकारी का रिश्ता ठुकराकर महेंद्र सिंह चौहान से विवाह किया था, जिसका अब उन्हें पछतावा है।

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि चौहान की नजर उनकी संपत्ति पर है और इसी वजह से विवाद बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके बेटे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल यह मामला पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

कांग्रेस नेता का 15 वर्षों से ब्लैकमल करने का आरोप

दूसरी और पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह का तर्क है कि उनकी पत्नी उन्हें 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही है. उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया, तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है. वहीं, शिखा ने पति पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक दिन उन्हें जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई. जब होश आया तो मैं अस्पताल में थी.