सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी समेत 3 बंदी, जम्मू में बड़ी सुरक्षा चूक! पुलिसवालों पर गोली भी चलाई
भागने के दौरान इन बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और विशेष पुलिस अधिकारी विनय कुमार पर जानलेवा हमला किया। घायल जवानों को तुरंत GMC अस्पताल रेफर किया गया है। सुधार गृह से बाहर निकलते ही आरोपियों ने बंदूक की नोक पर एक मोटरसाइकिल छीनी और रफूचक्कर हो गए
जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में तीन बंदियों ने पुलिस पर हमला किया और फरार हो गए. इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय बंदी शामिल थे. इस घटना में छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आरोपियों ने भागने के लिए साजिश रची थी और बाइक छीनकर फरार हो गए. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
Jammu and Kashmir : सोमवार शाम को जम्मू के RS पोरा स्थित बाल सुधार गृह में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक ने पुलिस को झकझोर कर रख दिया. तीन कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर के फरारी की साजिश को अंजाम दिया. फरार होने वाले कैदियों में दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल थे. इस घटना में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, और सुरक्षा को कड़ी किया गया है.
वारदात 5:15 बजे की बताई जा रही है, जब तीन कैदियों- पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल, एहसान अली और RS पोरा का निवासी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा ने अन्य 27 बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया था. जब ड्यूटी पर तैनात SPO विनय चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया. हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार के बीचबचाव में आने पर भी आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दोनों ज़ख़्मी हो गए. इसके बाद, आरोपियों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर फरार हो गए.
घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपियों को फायरिंग और हमले करते हुए देखा गया. पुलिस अब इनकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है, और जम्मू, सांबा, कठुआ सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फरार आरोपियों ने एक राहगीर से बाइक छीनकर फरारी की. वे RS पोरा-अरनिया मार्ग से विजयपुर-सांबा की ओर जाते दिखे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई दिनों से भागने की साजिश रची थी. बाल सुधार गृह की पिछली दीवार टूटी हुई मिली, और अनुमान है कि यही से हथियार अंदर फेंके गए थे. इससे पहले भी बाल सुधार गृह से किशोर भाग चुके हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं किए गए थे.
इस घटना में घायल पुलिसकर्मी GMS जम्मू में भर्ती है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले नाबालिग थे, लेकिन अब वे बालिग हो चुके हैं
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी
सूत्रों ने बताया है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद ये आरोपी बाल सुधार गृह के पास की एक दीवार फांदकर खेतों की तरफ से बिशनाह की ओर भागे. सूत्रों के मुताबिक भागते हुए इन्होंने आरएस पुरा से एक मोटरसाइकिल भी उठाई और वहां से फरार हो गए. इसी बीच इस मामले की जांच कर रही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें ये तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार दिख रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक जिस जगह इन्होंने मोटरसाइकिल रोकी, वहां पहले से ही इनका एक साथी मौजूद था. वहां पहुंचते ही इन तीनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोकी और वहां खड़े उनके साथी ने इन्हें हॉटस्पॉट भी दिया. इसके बाद इन लोगों ने वहां से पानी की बोतल खरीदी और वहां से निकल गए. फिलहाल इन सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए जम्मू पुलिस प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस