घर से कॉलेज के लिए निकली युवती की रहस्यमयी मौत, भोपाल में छात्रा के साथ क्या हुआ? दोस्त जेपी अस्पताल में छोड़कर फरार, पुलिस को मृत मिली
भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की पारिका सोसाइटी में बुधवार को एक युवती की छत से गिरने के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे गिरने से हुई मौत मानते हुए मर्ग कायम किया है, हालांकि पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।
युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, परिजनों का आरोप एक साल से परेशान कर रहा था युवक, मारपीट और हत्या की आशंका।
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चुना भट्टी थाना क्षेत्र की पालिका सोसाइटी में 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रिया को आखिरी बार उसके पुराने पड़ोसी तुषार के साथ देखा गया था. आरोप है कि तुषार उसे इलाज के लिए जेपी अस्पताल लेकर गया, लेकिन युवती को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया.
अस्पताल प्रबंधन ने चुना भट्टी पुलिस को सूचना दी, जहां से पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मृत अवस्था में पाया. प्रिया के चेहरे, हाथों और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जो महज हादसे की कहानी पर सवाल खड़े करते हैं. जेपी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, युवती छत से कूदने या गिरने की वजह से घायल हुई थी.
प्रिया मेहरा, पारिका सोसाइटी कैसे पहुंची
यह घटना चूना भट्टी स्थित पारिका सोसाइटी की है। कपिल तुषार नाम का एक युवक लड़की को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा। युवती का नाम प्रिया मेहरा है। प्रिया की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है। वह नूतन कॉलेज में पढ़ती है। समाचार लिखे जाने तक केवल इतनी जानकारी मिली है कि वह अपने घर से लगभग 10:00 बजे नूतन कॉलेज जाने के लिए निकली थी। 12-1 बजे के बीच घटना की सूचना मिली। चूना भट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि, अभी सिर्फ गिरने से मौत का मामला दर्ज किया है। यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से युवती गिरी इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। छत से गिरने की परिस्थितियों, युवती की वहां मौजूदगी और युवक की भूमिका को लेकर पुलिस आगे पूछताछ करेगी।
परिजनों को आरोप, बेटी की हत्या की गई
प्रिया के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया कि तुषार पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था और दबाव बना रहा था. दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद तुषार ने उसकी हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि प्रिया और तुषार के बीच प्रेम प्रसंग का मामला भी था, लेकिन तुषार की हरकतों से वह परेशान थी. प्रिया शाहपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर इलाके में रहती थी और सुबह 10 बजे घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी. शाम तक उसकी मौत की खबर आ गई. तुषार पालिका सोसाइटी में रहता है और प्रिया का पुराना पड़ोसी बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि प्रिया वहां कैसे पहुंची और तुषार के संपर्क में कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है.
अगर हादसा तो तुषार भाग क्यों?
चुना भट्टी थाना प्रभारी ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. अगर यह हादसा था, तो तुषार फरार क्यों हुआ? इस सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है. फिलहाल, तुषार की तलाश जारी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस