एमपी में सहकारी बैंकों में राजनीतिक नियुक्तियों की आहट: अमित शाह से मुलाकात के बाद तेज हुई हलचल
मध्य प्रदेश में जल्द ही सहकारिता बैंकों में भी राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
मध्य प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की कवायद अब तेज हो गई है। प्रदेश की मोहन सरकार अब सहकारी बैंकों और संस्थानों में चुनाव कराने से पहले राजनीतिक नियुक्तियां करने की योजना बना रही
Sahkarita Vibhag Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अब सहकारिता बैंकों में भी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि सहकारी बैंकों के चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियां की जाएगी. क्योंकि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां तेज होती दिख रही हैं. क्योंकि सहकारिता विभाग में लंबे समय से नियुक्तियां अटकी हुई हैं. जिन्हें अब समय से पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है.
एमपी बनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अपेक्स बैंक सभी जिलों के सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएगी. इसके अलावा संचालक मंडल और अन्य समितियों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां जल्द होगी. अमित शाह की सलाह पर पहले सहकारी संस्थानों पदाधिकारियों की नियुक्तियां होगी और उसके बाद चुनाव होंगे. इसके लिए बीजेपी संगठन भी एक्टिव हो गया है. भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की भी सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से इस मुद्दे पर बातचीत हो चुकी है.
सहकारिता पर फोकस
राज्य सरकार सहकारिता विभाग के ढांचे को मजबूत करने की तैयारियों में जुटा है. मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग अहम माना जाता है. क्योंकि यह ग्रामीण हिस्सों में किसानों के बीच सबसे अहम रोल निभाता है. यही वजह है कि अब राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए भाजपा सरकार सहकारिता विभाग में भी मजबूती लाने की तैयारी में है. सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी अमित शाह संभाल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद ही राजनीतिक नियुक्तियां होगी.
एमपी में निगम मंडलों में होगी नियुक्तियां
मध्य प्रदेश में निगम मंडलों में भी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारियां चल रही हैं. निगम मंडलों के साथ-साथ सहकारी विभाग में भी राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि पंचायत और निकाय चुनावों पर भी फोकस किया जा रहा है. सहकारिता क्षेत्र में ये नियुक्तियां चुनावी समीकरणों में अहम हो सकती हैं. इसलिए पार्टियां अभी से तैयारियों में जुटी हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस