खतरनाक नक्सली ‘माड़वी हिड़मा’ ढेर : सुकमा एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर, 50 लाख का था इनामी,सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

हिड़मा पर छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में करीब एक करोड़ रूपये से भी ज्यादा का इनाम घोषित था। पिछले दिनों खुद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा पूवर्ती गाँव पहुंचे थे और हिड़मा की माँ से भेंट कर उनका हाल चाल जाना था।

खतरनाक नक्सली ‘माड़वी हिड़मा’ ढेर : सुकमा एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर, 50 लाख का था इनामी,सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर भीषण मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर. हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के ढेर होने की चर्चा, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अल्लूरी सीताराम जंगल में चल रहा ग्रेहाउंड का बड़ा ऑपरेशन.

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। वहीं सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली शंकर के भी मारे जाने की खबर है, जो डीकेएसजीसी मेंबर है।

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली में पुलिस–माओवादियों के बीच हुई है। जिसमें छह नक्सली ढेर हुए हैं।

मारेडुमिली क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच हुई इस फायरिंग में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक माओवादी शीर्ष नेता भी शामिल होने की सूचना है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों का कंबिंग ऑपरेशन जारी है और आसपास के घने जंगलों में तलाशी तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्रों में हाल ही में माओवादियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभियान तेज किया था। राज्य के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।