बेलगाम रेत माफिया का खौफनाक खेल: गश्त पर निकली टीम के सामने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद रेत बेचकर फरार हुआ आरोपी
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने गई वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुरैना जिले में रेत माफियाओं द्वारा वन आरक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गश्त के दौरान अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंचे वनकर्मी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया. घटना में वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह अवैध रेत माफिया ने एक बार फिर आतंक मचाया। चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने के लिए आगे बढ़ा, तभी विनोद कोरी ने उन्हें कुचल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
चंबल नदी में रेत माफियाओं का कब्जा
बताया जा रहा है कि चंबल नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल चल रहा है. कई बार प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद माफिया बेखौफ होकर इस अवैध कारोबार को अंजाम देते हैं. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेत माफियाओं के हौसले कितने बढ़ चुके हैं.
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई फोटो
पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना स्थल पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग और पुलिस टीम इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और रेत माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध रेत परिवहन के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस