पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया खुलासा,अवैध संबंधों के बीच आ रहा था पति, पत्थर से कुचलकर मार डाला

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया खुलासा,अवैध संबंधों के बीच आ रहा था पति, पत्थर से कुचलकर मार डाला

मध्य प्रदेश के सतना में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सच्चाई सामने आने के बाद सभी को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि प्रेम में अंधी पत्नी ने अपने ही पति के हत्या की साजिश रची. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया. युवक की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. दोनों के बीच चल रहे अवैध प्रेम संबंध में पति सबसे बड़ी बाधा बन गया था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी गई.

गौरतलब है कि 5 मार्च को जैतवारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी. जब नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डबलू के रूप में हुई. उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

प्रेम कहानी आई सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक रिश्तों का विवाद हो सकता है. जांच की दिशा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आने लगी. पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह और संदीप पटेल के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और वे अक्सर एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे.

हटाने की रची साजिश

कुछ समय बाद इस संबंध की भनक पति कौशलेन्द्र सिंह को लग गई. इसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद बढने लगा. बताया जा रहा है कि जब पति को पत्नी और संदीप के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इससे दोनों प्रेमियों को लगने लगा कि कौशलेन्द्र उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा बन गया है. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत आरोपी संदीप पटेल ने कौशलेन्द्र सिंह को सुनसान जगह पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए नदी के पुल के नीचे फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके. 

पुलिस जांच में जुटी

हत्या करने के बाद संदीप पटेल ने मृतक की पत्नी कुसुम सिंह को बताया कि उसने कौशलेन्द्र को मारकर शव पुल के नीचे फेंक दिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पत्नी इस साजिश से पहले से ही वाकिफ थी और दोनों ने मिलकर योजना बनाई थी. तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. आखिरकार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की शानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 90 एई 2297 भी बरामद कर ली है.