भाजपा नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा,बिजली कटौती की शिकायत गलत नंबर पर की:फोन लगने पर दुकान में बंदकर की मारपीट

उमरिया के नौरोजाबाद में बिजली कटौती की शिकायत के लिए किया गया फोन एक युवक को भारी पड़ गया। गलत नंबर पर कॉल लगने से नाराज भाजपा नेता अमित गुप्ता ने युवक को बुलाकर दुकान में बंद कर बेल्ट से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा,बिजली कटौती की शिकायत गलत नंबर पर की:फोन लगने पर दुकान में बंदकर की मारपीट

गलत नंबर पर कॉल पड़ी भारी: भाजपा नेता ने युवक को दुकान में बंद कर बेल्ट से पीटा, शादी के बीच बिजली शिकायत बनी वजह

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली कटौती की शिकायत करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। गलत नंबर पर फोन लगने के बाद भाजपा नेता द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।

यह घटना नौरोजाबाद के बाजारपुरा इलाके की है। पीड़ित अतुल सोनी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक बिजली चली गई। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली कंपनी के सब-स्टेशन पर फोन मिलाया, लेकिन कॉल गलती से बाजारपुरा निवासी भाजपा नेता अमित गुप्ता के पास लग गया।

फोन पर अतुल ने सिर्फ इतना कहा, “भैया, शादी का प्रोग्राम चल रहा है, लाइट क्यों बंद कर दी?” आरोप है कि इतनी सी बात पर अमित गुप्ता भड़क गए और उन्होंने अतुल को अपने घर के पास बुला लिया।

पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन दुकान के अंदर ले जाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही जा रही है।