फूंकेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरोगे”: BJP विधायक अंबरीश शर्मा के बिगड़े बोल, अफसरों को दी चेतावनी
अमरीश शर्मा ने कहा कि हम संस्कारी पार्टी के संस्कारी विधायक है. ये अधिकारी समझ लें. हम अगर एक राक्षस से 35 साल लड़ सकते हैं, तुम तो फिर भी अधिकारी होगा. एक फूंक के हो. फूकेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे.
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक, बयान से बढ़ा सियासी विवाद
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर एक बार फिर असंतोष सामने आया है। यह पहला मौका नहीं हैं जब भाजपा के विधायकों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार, प्रशासन या अफसरशाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया या तीखी बयानबाजी की।
धरना स्थल से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगाते हुए कई स्थानीय मुद्दों को लेकर मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि हम संस्कारी पार्टी के संस्कारी विधायक है. ये अधिकारी समझ लें. हम अगर एक राक्षस से 35 साल लड़ सकते हैं, तुम तो फिर भी अधिकारी होगा. एक फूंक के हो. फूकेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे.
भिंड जिले की लहार सीट से विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू के धरने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कितने भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं। अंबरीश बीते सवा दो साल में 8वे विधायक हैं, जिन्होंने अपनी ही सरकार में सुनवाई नहीं होने पर सार्वजनिक रूप से विरोध जताया है। रविवार को अंबरीश लहार में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और प्रशासन पर कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी के अतिक्रमण मामलों में जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने और दलितों का रास्ता रोकने का आरोप लगाया।
शर्मा ने बिजली कंपनी की डीई की मनमानी और बंद रेत खदानों को लेकर को लेकर भिंड कलेक्टर पर भी आरोप लगाए। मामला इतना तूल पकड़ा कि मुख्य सचिव अनुराग जैन ने फोन पर विधायक से बात कर मानने की कोशिष की। इसके बाद देर रात पार्टी नेतृत्व के आश्वासन पर उन्होंने धरना खत्म किया। अब भाजपा प्रदेश संगठन ने विधायक को भोपाल तलब किया है।
यह पहला मौका नहीं हैं जब सत्ताधारी दल के किसी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी या धरना प्रदर्शन कर आरोप लगाए हों। इससे पहले भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले पर खाद की समस्या को लेकर प्रदर्शन के दौरान मुक्का तान बैठे थे। हाल ही में पन्ना लाल शाक्य ने गुना के पूर्व और मौजूदा कलेक्टर को नाकारा कहते हुए जमीन के बजाए सिर्फ कागजों में काम करने की बात कही थी।
गोविंद सिंह ने रोक रखा है दलितों का रास्ता: अंबरीश
विधायक ने कहा कि लहार की जनता अनाथ है, विधायक भी अनाथ है। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझें। फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान में जाकर गिरेंगे। डॉ. गोविंद सिंह की कोठी के अतिक्रमण को लेकर अंबरीश शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक ने दलित समाज का रास्ता बंद कर रखा है।
एसडीएम की नापजोख में रास्ता सरकारी निकला। हाईकोर्ट की डबल बेंच तक गए। सफलता नहीं मिली। पौने दो साल से धरना चल रहा है। सुनवाई नहीं हुई तो जेसीबी लेकर तोड़ने जाएंगे। भिंड प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि भिंड, मेहगांव में रेत खदानें चालू हैं, लेकिन लहार में बंद करा रखी है, इस कारण लहार के लोगों को महंगी रेत खरीदनी पड़ रही है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस