जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गंभीरता से सुनी शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
उरई में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं होगी। राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय के साथ भूमि विवाद जैसे मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए, वहीं कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कर लोगों को राहत दिलाई गई।
जनसुनवाई में डीएम का सख्त रुख, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
फरियादियों की समस्याएं सुनते ही सक्रिय हुए जिलाधिकारी, मौके पर दिए आदेश
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
भूमि विवादों पर खास फोकस, राजस्व-पुलिस समन्वय से समाधान के निर्देश
उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सुबह से ही जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण एवं भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लेते हुए मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और पात्र व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवादों एवं अन्य संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस