सिंधिया को हराने वाले केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष:MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां,संजय नगाईच वेयरहाउसिंग कॉर्पो के अध्यक्ष

निगम-मंडलों में लगातार तीसरे दिन नियुक्तियां; संजय नगाइच को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी

सिंधिया को हराने वाले केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष:MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां,संजय नगाईच वेयरहाउसिंग कॉर्पो के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज करते हुए ज्योतरादित्य सिंधिया को चुनाव में हराने वाले पूर्व सांसद केपी यादव को सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन और संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। 

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले केपी यादव को कॉर्पोरेशन अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है, क्योंकि केपी यादव पहले कांग्रेस में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें 2019 लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। बाद में सिंधिया के भाजपा में आने के बाद दोनों के रिश्तों में राजनीतिक बदलाव आया। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुना सीट से केपी यादव का टिकट काट कर सिंधिया को उम्मीदवार बनाया। पार्टी के फैसले के बाद केपी यादव ने सार्वजनिक विरोध से दूरी बनाई और सिंधिया के समर्थन में सक्रिय नजर आए। अब उन्हें मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह उनके पार्टी अनुशासन का “रिटर्न” है। वहीं, संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन एक्ट-1962 के प्रावधानों के तहत अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या आगामी आदेश तक रहेगा। इन नियुक्तियों को सरकार द्वारा राजनीतिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।  

पन्ना के बीजेपी नेता संजय नगाइच को मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। नगाइच वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल का काम संभाल रहे हैं। बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। केशव भदौरिया बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

सरकार ने संगठन और राजनीतिक समीकरणों को साधते हुए कई नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में संजय नगाइच को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार हो रही इन घोषणाओं से स्पष्ट है कि सरकार विभिन्न वर्गों और नेताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।