भारत अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, डील रद्द करने की राष्ट्रपति से की मांग
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने उरई में जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजवीर सिंह जादौन ने मांग की कि इस डील को रद्द किया जाए
अमेरिकी सब्सिडी और मशीनरी खेती से भारतीय किसानों पर प्रतिस्पर्धा का खतरा
उरई । भारत अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौता के खिलाफ गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा । ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजवीर सिंह जादौन किसानों हितों को ध्यान में रखते हुए मांग की भारत अमेरिका के बीच जो व्यापार डील हुई है इसको रद्द किया जाय क्योंकि इससे भारत के बाजार पर भारी असर पड़ेगा अमेरिका खेती पर भारी सब्सिडी देता है जिससे उसके प्रोडक्ट बहुत ही किफायती बाजार में बिक्री किये जाते है पूरी तरह मशीनरीकृत और बड़े कॉरपोरेटफर्म मॉडल पर आधारित होते है भारतीय बाजार में किसान अमेरिका के उत्पादन से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा । उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्टर पर सरकार ने सीधा हमला कराया है छोटे और सीमांत किसानों की कमर तोड़ने के काम सरकार ने किया है । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जनिक प्रणाली और सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है । चरखारी से पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि अमेरिका के साथ डील भारत और उसकी जनता के हितों से समझौता है । अमेरिका के आगे पूरी तरह सरकार ने समर्पण कर दिया है ।उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से ऊर्जा, सुरक्षा टेक्सटाइल उद्योग किसानों व कृषि क्षेत्र को भारी क्षति होने जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेकने जैसा कार्य किया है इस डील को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करते है जिससे भारतीय बाजार में किसानों को प्रतिस्पर्धा न करनी पड़े । इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र सिंह निरंजन,केदारनाथ, बृजेश राजपूत ,शिक्षक नेता ग्रंथ सिंह, समाजवादी नेता अशोक गुप्ता महाबली, भानु राजपूत, अखिलेश शर्मा, राम कुमार पटेल, दिनेश प्रताप सिंह, चतुर सिंह, देव सिंह प्रधान, शिव बालक राजावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस