जीतू पटवारी ने CM मोहन को लिखा पत्र, तीन मंत्रियों को हटाने की मांग,बजट सत्र से पहले एक्शन लें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए “आंकड़ों का आडंबर” पेश किया जाएगा, जबकि प्रदेश आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है।

जीतू पटवारी ने CM मोहन को लिखा पत्र, तीन मंत्रियों को हटाने की मांग,बजट सत्र से पहले एक्शन लें

मध्य प्रदेश में बजट सत्र से पहले सियासत गर्माती नजर आ रही है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर तीन मंत्रियों की शिकायत की है.

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. लेकिन बजट सत्र शुरू होने से पहले ही एमपी में सियासत शुरू हो चुकी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों की शिकायत करते हुए आरोप लगाए हैं. जिसमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री विजय शाह का जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा की तीनों पर गंभीर आरोप है, लेकिन यह बजट सत्र में शामिल होंगे. ऐसे में बजट सत्र से पहले ही एमपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 

जीतू पटवारी का लेटर 

जीतू पटवारी ने पत्र में लिखा 'आपकी सरकार के बजट सत्र में ऐसे मंत्री उपस्थित रहेंगे जिनकी मंत्री मंडल में उपस्थिति अब उपयोगिता से उत्तर मांग रही है, मंत्री विजय शाह पर देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान के गंभीर आरोप हैं, जबकि छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरफ से दर्जनों मासूम बच्चों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बजट सत्र में शामिल होंगे. इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हुई , कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे. इन तीनों मंत्रियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, क्योंकि यह गंभीर मामले हैं. 

इसके अलावा जीतू पटवारी ने लिखा यह भी सर्वविदित है की राज्यपाल के अभिभाषण में हकीकत से दूर आंकड़ों का आडंबर प्रस्तुत किया जाएगा. इसलिए इन सब मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए. 

राज्यपाल के अभिभाषण से पहले कार्रवाई हो”

पटवारी ने पत्र में लिखा है कि बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, ताकि जनभावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि सरकार आरोपों पर मौन समर्थन दे रही है।

18 फरवरी को आएगा बजट 

बता दें कि मध्य प्रदेश का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू हो रहा है, जहां 18 फरवरी को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे. वहीं बजट सत्र को लेकर इस बार बड़ी संख्या में ऑनलाइन सवाल भी लगाए गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस विधायकों की तरफ से इस बार सदन में तीखी नोंकझोंक दिखने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जहां बजट सत्र पूरी तरह से हंगामेदार होने के आसार नजर आ रहे