CM मोहन यादव ने निभाई हल्दी की रस्म, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संग की महोत्सव की शुरुआत: बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह
छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पर 15 फरवरी को आयोजित होने जा रहे 302 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव में हल्दी की रस्म निभाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम को पहुंचे और उन्होंने विवाह महोत्सव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हल्दी लगाकर हल्दी रस्म निभाई।
बागेश्वर धाम में हो रहे 300 बेटियों के विवाह समारोह के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने सीएम मोहन यादव और सांसद वीडी शर्मा को लगाई शगुन की हल्दी की धप्पी।
बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह: CM मोहन यादव ने हल्दी लगाकर किया शुभारंभ, संतों से लिया आशीर्वाद
बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड के महाकुंभ के रूप में 300 बेटियों का विवाह हो रहा है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म की गई। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर धाम आकर मंडप का पूजन किया। पूजन के पश्चात बागेश्वर महाराज ने मुख्यमंत्री को हल्दी लगाकर महोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने महाराजश्री को हल्दी लगाई। मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों के सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थान संस्कारों को देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज सभी धार्मिक स्थलों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के सभी प्रकल्प हम सबको गौरवान्वित करते हैं। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सबका स्वागत किया।
हल्दी महोत्सव के अवसर पर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक परंपरा के अनुरूप बेटियों के मंडप का पूजन किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह महोत्सव से अनावश्यक खर्चों में कटौती होती है। युवाओं की तरक्की में लोग खर्च करें, विवाह में खर्चे से बचें। कन्या विवाह एक यज्ञ के समान है। उन्होंने कहा कि यहां से जिन बेटियों के विवाह हो रहे हैं सरकार उन जोड़ों को रोजगार देने के प्रयास करेगी। बनारस से आए जगतगुरु रामकमल दास महाराज ने कहा कि एक संत ही सबको एकजुट कर सकते हैं। संतों के कदम से कदम मिलाकर जो नहीं चलेगा, इतिहास उनको क्षमा नहीं करेगा। जगतगुरु महाराज ने कहा कि स्वयं को सर्वश्रेष्ठ कहने वाले पहले स्वयं को देखें। उन्होंने महाराज श्री के ठठरी बांधने की बात को कहा कि यह वैदिक और पौराणिक है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री महाराज हिंदुत्व के रंग में सबको रंग रहे हैं। उनके ऊपर गुरु की कृपा है। जिसे गुरु की कृपा मिलती है उसे किसी की समस्या नहीं होती। इस अवसर पर हनुमानगढ़ के महंत राजू दास महाराज,अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद बीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, विधायक ललिता यादव, अरविंद पटेरिया, बबलू शुक्ला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनेता उपस्थित रहे
राष्ट के साथ संत, महंत और धर्म के लिए काम कर रहे सीएम: बागेश्वर महाराज
बागेश्वर महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐसे राजनेता हैं जो राष्ट्र के साथ संत, महंत और धर्म को साथ लेकर चल रहे हैं। महाराज श्री ने कहा कि गौ मंदिर का काम और मंदिरों के स्थानीय न्यासों पर मुख्यमंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश के मुखिया का सहयोग मिलने से धार्मिक संस्थान और बेहतर ढंग से सनातन के लिए कार्य कर पाते हैं।
बागेश्वर धाम पर हुआ गुरुकुलम का शुभारंभ
बागेश्वर धाम अभी तक दुनिया में आरोग्य, आस्था और न्याय के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब बागेश्वर धाम सनातन वैदिक गुरुकुल के नाम से जाना जाएगा। वैदिक शिक्षा शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा प्राप्त करने के लिए देशभर के बटुक ब्राह्मणों को सनातनी शिक्षा मिलेगी। वैदिक ज्ञान प्रदान करने के लिए बागेश्वर धाम पर बनारस के चार विद्वान आचार्य इस गुरुकुलम में रहेंगे और प्रथम वर्ष में 31 बच्चों को वैदिक कर्मकांड की शिक्षा देंगे। इस दौरान बागेश्वर महाराज के साथ उद्घाटन के समय बद्रीनाथ वाले महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कई शीर्ष संत उपस्थित रहे।
CM के साथ ये भी पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तकरीबन शाम 5 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे। वे हेलीपेड से वह सीधे मंच पर पहुंचे। जहां उनके साथ खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, मंत्री लखन पटेल भी मौजूद हैं। जहां CM को बुंदेली पगड़ी बांधी गई, बाबा बागेश्वर ने पूजन विग्रह, तस्वीर और बलदाऊ जी का अस्त्र हल भेंट किया। CM ने मंच पर बैठकर 6 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें चुनी हुई कुछ बेटियों के जीवन की कहानी बताई गई है। कार्यक्रम स्थल पर मंडप पूजन कर रहे हैं। CM ने बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हल्दी लगाई और धीरेंद्र शास्त्री ने CM मोहन यादव के पीठ में हल्दी के छाप छोड़े, वहीं विष्णु दत्त शर्मा के गाल में हल्दी लगाते हुए सभी अतिथियों और विधायकों के साथ हल्दी खेली परंपरा निभाई।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हल्दी लगाते नजर आए सीएम मोहन यादव। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर अतिथि। बागेश्वर धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस